WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा ने लांच की लोकसभा के संकल्प पत्र के लिए सुझाव पेटियां, प्रदेश भर से लिए जाएंगे सुझाव

548
Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

भाजपा ने लांच की लोकसभा के संकल्प पत्र के लिए सुझाव पेटियां, प्रदेश भर से लिए जाएंगे सुझाव

भोपाल. भाजपा ने लोकसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। इन सुझावों को एक पेटी में आम आदमी भी डाल सकता है। भाजपा लोकसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र का नाम संकल्प पत्र दे रही है। संकल्प पत्र के सुझावों के लिए पेटियां रखी जाएगी। सुझाव के लिए ‘विकसित भारत मोदी की गारंटी’ की थीम पर लिए जाएंगे। सुझाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पेटियों की लांचिंग की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी पांच सालों में विकसित भारत के लिए संकल्प पत्र के लिए जनता से सीधे सुझाव मांग रहे हैं। वे इन पेटियों में अपने सुझाव देंगे, सभी सुझावों पर पार्टी के हर स्तर पर विचार किया जाएगा। वहीं विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान को लेकर भी शुक्रवार को प्रदेश भाजपा दफ्तर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें इस अभियान से जुड़े के कार्यकर्ता शामिल हुए।