कांग्रेस की सदस्यता लेंगे बीजेपी नेता अवधेश नायक,पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष रह चुके हैं अवधेश

651

कांग्रेस की सदस्यता लेंगे बीजेपी नेता अवधेश नायक,पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष रह चुके हैं अवधेश

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के नेता अवधेश नायक आज भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। वे अपने समर्थकों के साथ दतिया से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नायक के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी कई वाहनों में दतिया से भोपाल आ रहे हैं। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नायक और उनके समर्थकों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे।

बता दें कि अवधेश नायक मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और दतिया में उनकी गहरी पैठ है।
माना जा रहा है कि वह अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ लड़ेंगे।