BJP Leader Commits Suicide : कांग्रेस नेता पर सूदखोरी का आरोप लगाकर जहर खाकर दी जान, मामले में कांग्रेस नेता ने सफाई में क्या कहा.. जानिए पूरा मामला

168

BJP Leader Commits Suicide : कांग्रेस नेता पर सूदखोरी का आरोप लगाकर जहर खाकर दी जान, मामले में कांग्रेस नेता ने सफाई में क्या कहा.. जानिए पूरा मामला?

Khandwa : मध्य प्रदेश के खंडवा में भाजपा नेता जितेंद्र जीतू चौधरी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी उन्होंने अपनी जान गंवाने का आरोप कांग्रेस नेता गणेश सकरगाय पर लगाया हैं और जान देने की वजह मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान में चौधरी ने कांग्रेस नेता गणेश सकरगाय पर कर्ज वसूली के नाम पर प्रताड़ित करना बताई। घटना मोघट थाना क्षेत्र के आनंद नगर की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह आर्थिक दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर जितेंद्र चौधरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

मृतक के स्वजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई हैं। घटना से पहले चौधरी द्वारा रिकॉर्ड किया गया 1 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कर्ज वसूली और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक राजनीतिक व्यक्ति का नाम लिया है। इस वीडियो को पुलिस ने जांच के दायरे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

IMG 20260211 WA0080

इधर, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाय का कहना है कि उनका शपथ पत्र मेरे पास है, उसमें लिखा है कि गणेश भैया से मेरा रुपयों का कोई लेन-देन नहीं है। शपथ पत्र की दिनांक से आज दिनांक तक भी उनसे कोई ट्रांसेक्शन नहीं हुए हैं। जब उन्होंने मुझसे कहा कि मैंने 50 लाख रुपए अन्य लोगों से लिए है आप मेरी मदद करवा दो तो मैंने उनके परिवार के संज्ञान में लाकर उनकी मदद करवाई थी।वो जहर खाकर मेरे घर आ रहें थे। उन्होंने कहा कि तबीयत गड़बड़ लग रही है, मुझे बचा लो। मैं उन्हें कार में बैठाकर अस्पताल लेकर गया और उपचार करवाया। उनके द्वारा लगाए सभी आरोप निराधार है, इसके पूरे प्रमाण मेरे पास हैं!