BJP Membership : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सुबह धार में योग कर साधकों को पार्टी का सदस्य बनाया!

715

BJP Membership : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सुबह धार में योग कर साधकों को पार्टी का सदस्य बनाया!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

Dhar : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज सुबह लालबाग पहुंचकर योग साधकों के साथ योग किया और उन्हें भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह किया। इसके बाद वे यहां से साइकिल से जिम पर पहुंचे और वहां व्यायाम किया। उन्होंने त्रिमूर्ति चौराहे पर ठेलागाडी पर बैठकर पोहे भी खाये। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि योग और मोदी जी दोनों एक दूसरे के पूरक है आज में इसी भावना के साथ योग किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता लेने का निवेदन किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुबह सुबह हमने योग भी किया है योग अभ्यास के सभी भाई बहनों को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाया। आज आनंद का विषय है कि आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के साथ मैं साइकिलिंग करते हुए भारतीय जनता पार्टी से लोग जुडे। नौजवान 18, 19, 20 साल के जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है। एक करोड नौजवान भारतीय जनता पार्टी से जोडकर उन्हें जनप्रतिनिधि बनाने जो संकल्प है।

साइकिलिंग के माध्यम से वे धार में सभी नौजवानों को भाजपा से जोडने निकले है। इससे दोनों काम हो रहे है। योग भी है वर्जिश भी है और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में लोग सदस्य भी बन रहे है। ये अलग तरह का आनंद का क्षण धार में है।