BJP President : धार जिले के शहरी एवं ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष घोषित!

शहरी क्षेत्र में नीलेश भारती तो ग्रामीण क्षेत्र के चंचल पाटीदार अध्यक्ष बने!

270

BJP President : धार जिले के शहरी एवं ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष घोषित!

Dhar : प्रदेश भाजपा ने लम्बे इंतजार के बाद आज धार जिले के शहरी एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए। पहली बार इतने छोटे जिले में भी संगठन के हिसाब से दो जिलाध्यक्ष घोषित किए। फिलहाल शहरी अध्यक्ष के रूप में निलेष भारती को नियुक्त किया, जबकि ग्रामीण जिलाध्यक्ष के रूप में जिला पंचायत सदस्य चंचल पाटीदार को बनाया है।

IMG 20250116 WA0152

IMG 20250116 WA0151

धार जिले में कुल सात विधानसभा सीटे है उसमें दो जिलाध्यक्ष का कार्यक्षेत्र रहेगा। शहरी अध्यक्ष के पास धार, बदनावर व सरदारपुर विधानसभा का कार्यक्षेत्र रहेगा। जबकि ग्रामीण जिलाध्यक्ष का कार्यक्षेत्र कुक्षी, मनावर, धरमपुरी व गंधवानी विधानसभा क्षेत्र रहेगा। निलेश भारती पूर्व युवा मार्च के जिलाध्यक्ष रहे साथ ही वर्तमान में भाजपा की जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर भी थे।