BJP President Election: बड़े नेताओं को साधकर भाजपा ने रोका विद्रोह,अब तक 47 नामों की घोषणा, बचे 15 जिलों के अध्यक्षों की आज हो सकती है घोषणा 

मंदसौर में उपमुख्यमंत्री के चहेते को मिली कमान

572
Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

BJP President Election: बड़े नेताओं को साधकर भाजपा ने रोका विद्रोह,अब तक 47 नामों की घोषणा, बचे 15 जिलों के अध्यक्षों की आज हो सकती है घोषणा 

रामानंद तिवारी की खास रिपोर्ट

भोपाल। भाजपा संगठन ने साफगोई के साथ बड़े नेताओं को साधकर भाजपा ने जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद होने वाले विद्रोह को रोक लिया। भाजपा ने 15 और जिलों के लिए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। मंदसौर में उप मुख्यमंत्री के चहेते को कमान सौप दी गई है।

हालांकि कुछ जगह जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद विरोधी स्वर मुखर हो रहे है। भाजपा संगठन ने अब तक कुल 47 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की कार्यवाही शुरू किए जाने का कोरम पुरा कर लिया। कयास लगाए जा रहे है कि शेष जिलो के की घोषणा भी आज हो जाएगी।

 

“ करेरा विधायक नाराज बोले.हमारी नहीं सुनी ”

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को जब अपने 18 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की थी। जब इन जिलाध्यक्षों में शिवपुरी के जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव का नाम भी शामिल था। जसमंत के जिलाध्यक्ष बनने पर विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं। पार्टी के करैरा से विधायक रमेश खटीक ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है। जसमंत की नियुक्ति को लेकर विधायक खटीक ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के द्वारा उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि जसमंत सहित दो मंडल अध्यक्ष और अन्य लोगों ने पिछले विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ काम किया था। जिसकी शिकायत उन्होंने साल भर पहले पार्टी संगठन को की थी। अभी जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी के दौरान भी हमसे नाम मांगा गया था तो हमने अपनी पंसद का नाम दिया था। उसके बाद भी उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया है तो यह पार्टी का निर्णय है। वह (जसमंत) संगठन का काम करेंगे और हम अपना काम करेंगे।

विधायक के आरोप को लेकर जब जसमंत जाटव का कहना था कि वो मेरी विधानसभा के विधायक हैं। मेरे बड़े भाई हैं। मैं उनका हृदय से सम्मान करता हूं और स्वागत करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पार्टी हित में हम आगे भी साथ मिलकर काम करेंगे।

“ भाजपा ने जारी की जिला अध्यक्षों की चौथी सूची,

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत पार्टी ने मंगलवार रात को तीसरी सूची जारी की और बुधवार को चौथी सूची भी जारी कर दी है।

भाजपा ने बुधवार को 15 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी हैं। भाजपा इससे पहले तीन बार में 32 जिला अध्यक्षों के नाम जारी कर चुकी है। अब तक कुल मिलाकर 47 जिलाध्यक्ष घोषित हो चुके है। अब महज 15 जिलों की घोषणा अभी बाकी है।

बुधवार को जारी सूची में नर्मदापुरम में महिला कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।