BJP President is Now in Navratri : प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की घोषणा अब नवरात्रि में, घोषणा में देरी होने से दावेदारों की संख्या बढ़ी!

आज से बेंगलूरु में हो रही संघ की तीन दिन की बैठक में इस मुद्दे पर भी मंथन होगा!

239

BJP President is Now in Navratri : प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की घोषणा अब नवरात्रि में, घोषणा में देरी होने से दावेदारों की संख्या बढ़ी!

Bhopal : मध्यप्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष नवरात्रि में मिल सकता है। बेंगलूरू में संघ की तीन दिवसीय बैठक होने जा रही है। संघ की हर साल मार्च में होने वाली अखिल भारतीय प्रांत प्रतिनिधि सभा की बैठक आज 21 मार्च से 23 मार्च तक बेंगलुरु में आयोजित की गई। इस बैठक में संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल होंगे।

इस बैठक में भाजपा की आगामी रणनीति पर भी मंथन होगा। गौरतलब है कि मप्र में मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना बाकी है। इसके लिए आधा दर्जन से अधिक नेता सक्रिय है। लेकिन, संगठन अभी तक प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई रणनीति नहीं बना पाया। इस बारे में पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि आज से हो रही संघ की बैठक में इस पर मंथन हो सकता है। दरअसल, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का दौरा नहीं हो सका। पार्टी पदाधिकारियों, सांसद एवं विधायकों से रायशुमारी न होने के चलते ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि संघ की बैठक और प्रदेश के नेताओं से रायशुमारी जैसी रस्मअदायगी पूर्ण होते ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी।

 

दावेदारों में शह-मात का खेल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चयन में आपसी रस्साकशी चरम पर है। ऐसी स्थिति में भाजपा संगठन प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा में जल्दबाजी नहीं करना चाहता। प्रदेश अध्यक्ष के चयन से पूर्व वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी होगी। हालांकि, प्रदेश के कुछ कद्दावर नेताओं के शागिदों ने ऐसी हवा बना दी थी कि वे स्वयं ही अपने नेता का चयन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर करने वाले है। हालांकि, नेताजी भी अपनी दावेदारी को पक्का मानकर चल रहे थे।

दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष के चयन में जितना विलंब हो रहा है उतने ही दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। ऐसी स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष बनने का ख्वाब देखने वाले नेताओं की मंशा पर पानी फिर गया। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा यह तो राजनीति के पुरोधा भी बोलने से पीछे हटने लगे है। बहरहाल, पूर्व एवं वर्तमान की राजनीतिक परिस्थितियों के बदलने से कई दावेदारों की नींद उड गई है। संघ की होने वाली बैठक में मप्र के संगठन

महामंत्री हितानंद शर्मा भी पहुंचेंगे 

देशभर के सभी प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारी जिनमें प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, प्रांत कार्यवाह, सह प्रांत कार्यवाह जैसे वरिष्ठ

पदाधिकारी शामिल होंगे। संगठनात्मक पर्व के तहत संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया मप्र में भले ही पूरी हो चुकी है। लेकिन, देश के कई राज्यों में अभी भी इसके जारी रहने से पार्टी के कई प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं हो सका।