BJP to Congress : कटनी के एक और प्रभावशाली लोधी नेता कांग्रेस में आएंगे!

1191

BJP to Congress : कटनी के एक और प्रभावशाली लोधी नेता कांग्रेस में आएंगे!

 

Bhopal : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई नेता कांग्रेस में जाने के रास्ते खोज रहे हैं। सबसे ज्यादा भगदड़ कटनी क्षेत्र में मची है, जहां के कई पूर्व विधायक कांग्रेस के दरवाजे पर बैठे हैं।

ताजा खबर है कि एक और प्रभावशाली भाजपा नेता शंकर महतो भी कांग्रेस में जा सकते हैं। उनकी कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के साथ एक फोटो भी वायरल हुई। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

शंकर महतो लोधी समाज के प्रभावशाली नेताओं में हैं। वे कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं और लोधी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
इन्हें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का करीबी माना जाता है। शंकर महतो बहोरीबंद जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष भी रहे हैं।