BJP Training Session : विजयवर्गीय और तोमर ने प्रशिक्षण शिविर में मार्गदर्शन दिया

विजयवर्गीय ने कहा कि 2023 में ज्यादा समय दूंगा, तोमर ने कहा 'हम फसलों की नुकसानी देंगे'

415
भाजपा सरकार और संगठन में अब बदलाव यानि भटकाव...

BJP Training Session : विजयवर्गीय और तोमर ने प्रशिक्षण शिविर में मार्गदर्शन दिया

Dhar : धार जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू में शुक्रवार से चल तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मांडू पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में मार्गदर्शन दिया। इस तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भर से 250 के लगभग प्रमुख नेता शामिल हुए।
कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा भी की जहां वे उमा भारती के शराबबंदी के निर्णय पर कन्नी काटते नजर आए। जबकि, इंदौर में अफसरों को लताड़ लगाने के पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन पर निशाना साधना होता है, उसी पर मार करता हूँ। उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में मालवा निमाड़ में समय नहीं दे पाया था। लेकिन, इस बार 2023 के चुनाव में ज्यादा समय दूंगा।
उमा भारती के शराबबंदी व घर छोड़ने के बयान पर कैलाश विजयवर्गीय कन्नी काटते नजर आए। उन्होंने कहा कि ये मेरी जानकारी में नही है, इसलिए मैं चर्चा नहीं करूंगा। कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि मुझे जिस पर निशाना साधना होता है, उस पर ही साधता हूँ, हर किसी पर नहीं चलाता।
प्रशिक्षण सामान्य प्रक्रिया है भारतीय जनता पार्टी में। निश्चित रूप से चुनाव लक्ष्य भी होता है। चुनाव पर भी चर्चा होती है। मालवा निमाड़ के खराब प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। लोकल चुनाव को आप देखेंगे तो झाबुआ हम जीते, थांदला हम जीते, महेश्वर में हम जीते ट्राइबल एरिया में हम ठीक-ठाक हैं। क्योंकि, पिछली बार तो मैं ज्यादा समय नहीं दे पाया था बंगाल में था। पर मैं अभी सब दूर घूमकर आया हूँ। ट्राइबल मतदाता भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

कांग्रेस निशाना साध रही है कि भाजपा का पर्यटन हो रहा है? इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्या बोलेगी। इसके अलावा कांग्रेस को क्या पता कि विचारधारा क्या होती है, वैचारिक पृष्ठ भूमि क्या होती है! भारतीय जनता पार्टी के अलावा ऐसा कौन सा संगठन है, जिसकी वैचारिक प्रतिबद्धता हो!
एक मात्र भारती य जनता पार्टी है जिनकी वैचारिक प्रतिबद्धता हो।

प्रशिक्षण सतत चलने वाली अभ्यास प्रक्रिया : नरेंद्र तोमर
आज इस प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी में प्रशिक्षण सतत चलने वाली अभ्यास प्रक्रिया है, इससे कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। भाजपा का विस्तार करे। वहीं अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर कहा कि हमने प्रधानमंत्री फसल बीमा सुरक्षा कवच किसानों को दिया गया है। अभी तक 1 लाख 22 हजार करोड़ रुपये किसानों को जहां नुकसान हुआ है उनकी भरपाई के लिए दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पर कांग्रेस के हमले निष्प्रभावी है और निष्प्रभावी ही रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी यह अपनी कार्य पद्धति में अभ्यास वर्ग था और इसका विशेष महत्व है। भारतीय जनता पार्टी की कल्पना है कि वर्ग के माध्यम से योग्य कार्यकर्ता का निर्माण करना जिससे वह जिस क्षेत्र में भी दायित्व कार्य करे वह अपना दायित्व का निर्वहन करे, जनसेवा करे, भारतीय जनता पार्टी का विस्तार करें और राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में अपना योगदान दे। इस दिशा में वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

तोमर ने कहा कि आप सब जानते है कि प्राकृतिक प्रकोप पर किसान को निर्भर रहना ही पड़ता है। जब प्राकृतिक आपदा आती है तो हमने प्रधानमंत्री फसल बीमा जैसे सुरक्षा कवच किसानो को प्रधानमंत्री जी ने दिया हुआ है। अभी तक 1 लाख 22 हजार करोड़ रुपये किसानों को जहां नुकसान हुआ है उनकी भरपाई के लिए दिया गया है। अभी भी नुकसान की स्थिति है उसमें सर्वे और आकलन की प्रक्रिया है वह होगा राज्य सरकार करेगी।