BJP Will Protest Against Collector & DFO : मृत्यु भोज के लिए ले जाई जा रही लकड़ी जब्त!  

इस घटना के विरोध में भाजपा मंगलवार को प्रदर्शन करेगी!

713

BJP Will Protest Against Collector & DFO : मृत्यु भोज के लिए ले जाई जा रही लकड़ी जब्त!  !

Alirajpur : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। यह चेतावनी इसलिए दी गई कि आदिवासी समाज के नुक्ते (मृत्यु भोज) के एक कार्यक्रम के लिए ट्रैक्टर से ले जाई जा रही सूखी लकड़ी को DFO ने जब्त कर लिया। जबकि, आदिवासी समाज बरसों से जंगल से ऐसी लकड़ियां लाकर अपना काम चलाता आ रहा है।

जलाऊ लकड़ी ले जाने पर ट्रैक्टर को जब्त करने पर डीएफओ और कलेक्टर की हठधर्मिता के विरोध में कल भाजपा के नेता विशाल धरना और प्रदर्शन करने वाले हैं। भाजपा नेता अपनी ही सरकार के विरोध में यह प्रदर्शन कर प्रशासनिक तानाशाही का विरोध करेंगे।

इस प्रदर्शन के बारे में भाजपा नेताओं मकु परवाल अध्यक्ष भाजपा अलीराजपुर, नागर सिंह चौहान और माधोसिंह डावर ने बताया कि ये कलेक्टर और DFO की हठधर्मिता है। जंगल से लकड़ियां लाना कोई नई बात नहीं है। इस जब्ती के बाद कलेक्टर से भाजपा नेता मिले और उन्हें बताया भी कि नुक्ते के लिए लोग आ चुके हैं, इसलिए लकड़ी छोड़ दी जाए! कलेक्टर ने आश्वासन तो दिया, पर लकड़ियां नहीं छोड़ी गई।