केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर बीजेपी की बड़ी बैठक जारी, MP के विधानसभा चुनाव को लेकर बन रही है रणनीति

1392

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर बीजेपी की बड़ी बैठक जारी, MP के विधानसभा चुनाव को लेकर बन रही है रणनीति

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कृष्ण मैनन मार्ग स्थित शासकीय आवास पर बीजेपी की बड़ी बैठक चल रही है। इस बैठक में मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन चल रहा है और नई रणनीति बनाई जा रही है।इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष विशेष रूप से मौजूद है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा,राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के मध्य प्रदेश संगठन महासचिव हितानंद शर्मा भाग ले रहे है। इस बैठक में मध्य प्रदेश के प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी रेल मंत्री अश्विन वैष्णव भी शामिल है।केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से मौजूद हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह बैठक लंबी चलेगी और इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

छाता सुधारने वाली दुर्गा बाई को मुख्यमंत्री ने दी 50 हजार की सहायता