BJP’s Membership Campaign: बड़े नेता भी उतरे, हर बूथ पर 2 सौ पार का लक्ष्य, विधानसभा क्षेत्र में 65 हजार का टारगेट

104
40 Star Campaigner For BJP
40 Star Campaigner For BJP

BJP’s Membership Campaign: बड़े नेता भी उतरे, हर बूथ पर 2 सौ पार का लक्ष्य, विधानसभा क्षेत्र में 65 हजार का टारगेट

भोपाल: भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश में रोडमैप तैयार हो गया है। सदस्यता अभियान बूथ स्तर पर पूरी ताकत के साथ चले, इसे लेकर शनिवार को प्रदेश भर के सभी 65 हजार बूथों पर भाजपा कार्यशाला का आयोजन कर रही है। इसके साथ ही हर बूथ को 150 नए सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य भी तय कर दिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र को भी टारगेट मिल गया है।
भाजपा के सदस्यता अभियान में प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय, मंडल, शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाएं आयोजित हो चुकी है। अब बूथ स्तर पर कार्यशाला आयोजित हो रही है। इसमें बूथ पर बनी सदस्यता टोली को 150 नए सदस्यता जोड़ने का टारगेट दे दिया गया है। जबकि दो सौ पार हर बूथ का लक्ष्य भाजपा लेकर चल रही है।
इस कार्यशाला में भाजपा के सभी नेता अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर शामिल हुए हैं।

विधानसभा क्षेत्रों का भी टारगेट तय
प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्यता बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके साथ ही हर विधानसभा में 65 हजार के लगभग सदस्य बनाने का टारगेट सभी को मिलेगा। सदस्यता अभियान की हर दिन मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए प्रदेश भाजपा दफ्तर में एक टीम इस काम में ही जुटेगी। सांसद और विधायकों को भी लक्ष्य दे दिया गया है। सांसद 20 हजार और विधायक 15 हजार सदस्य बनाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी लेंगे सबसे पहले सदस्यता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो सितम्बर को सबसे पहले सदस्यता लेंगे। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सबसे पहले सदस्यता लेंगे। प्रदेश में इन दोनों नेताओं के सदस्यता लेते ही अभियान की शुरूआत हो जाएगी। यह अभियान दो महीने तक चलेगा।

नए सदस्यों को जोड़ने पर फोकस
इस बार भाजपा का नए सदस्यों को जोड़ने पर ज्यादा फोकस रहेगा। उसके अभी 95 लाख सदस्य हैं। इसे बढ़ाकर अब डेढ़ करोड़ करना है। इसमें अब नए सदस्यों को जोड़ना है। इसमें युवा और महिलाओं पर पार्टी ज्यादा फोकस करेगी। पहली बार के वोटर्स को भी पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है।