BJP’S Membership Campaign: हर दिन हो रही भाजपा सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग,नेताओं को डेढ़ करोड़ का लक्ष्य समय से पहले पार करने की उम्मीद

239
Bjp Membership Campaign

BJP’S Membership Campaign: हर दिन हो रही भाजपा सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग,नेताओं को डेढ़ करोड़ का लक्ष्य समय से पहले पार करने की उम्मीद

भोपाल: भाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश संगठन खासी गंभीरता बरत रहा है। हर दिन प्रदेश भाजपा दफ्तर में मॉनिटरिंग हो रही है, जिसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष तक हर दिन भेजी भेजी जाती है। इस रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष जिलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से बात कर उन्हें और सक्रिय करने का प्रयास करते हैं। हालांकि अब तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भाजपा के नेताओं को यह लगने लगा है कि पार्टी डेढ़ करोड़ सदस्य संख्या के लक्ष्य को पार कर लेगी।

प्रदेश भाजपा दफ्तर में सदस्यता अभियान टोली के प्रदेश पदाधिकारी हर दिन हर जिले से रिपोर्ट ले रहे हैं। प्रतिदिन अनिवार्य रूप से रिपोर्ट प्रदेश भाजपा के दफ्तर को भेजना होती है। इसमें सदस्य बनने वालों की संख्या के साथ ही पार्टी के विधायक, सांसद एवं अन्य पदाधिकारी कितने एक्टिव रहे इसकी रिपोर्ट भी यहां पर आ रही है। यह रिपोर्ट सदस्यता अभियान टीम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजती है। जहां से वे यह तय करते हैं कि किस जिले में कितनी रफ्तार से काम हो रहा है, उसके अनुसार वे उस जिले के संबंधित पदाधिकारियों के अलावा नेताओं और अपनी पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधियों से बात करते हैं। यह क्रम लगातार चल रहा है।

हार हुई सीटों पर ज्यादा फोकस

मॉनिटरिंग में प्रदेश भाजपा का विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर ज्यादा फोकस है। इसके चलते ऐसी कई क्षेत्रों में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल हर दिन बात कर अलग से भी अपडेट ले रहे हैं। जरुरत पड़ने पर वहां के प्रतिष्ठित लोगों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बात प्रदेश भाजपा नेताओं के माध्यम से करवाई जा रही है, ताकि प्रतिष्ठित लोग अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बन सकें।