BJP’S Membership Campaign जिलों में भी शुरू, डॉक्टर्स, समाजसेवी, प्रतिष्ठित नागरिकों को जोड़ने की कवायद

49

BJP’S Membership Campaign जिलों में भी शुरू, डॉक्टर्स, समाजसेवी, प्रतिष्ठित नागरिकों को जोड़ने की कवायद

भोपाल: भाजपा इस बार अपने सदस्यता अभियान में नए सदस्यों को जोड़ने पर ज्यादा फोकस कर रही है। मध्य प्रदेश में इसके लिए विशेष रूप से योजना बनाई गई है। जिसमें डॉक्टर्स, समाजसेवी, क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों सहित अन्य को जोड़ने पर जोर दिया गया है।

इधर भाजपा का सदस्यता अभियान बुधवार से जिलों में भी औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। बुधवार को सभी जिलों में आयोजन हुए और सभी पदाधिकारियों ने अपनी सदस्यता रिन्यू करवाई।

प्रदेश में भाजपा इस बार ऐसे लोगों को अपने से जोड़ने पर ज्यादा काम करेगी, जो समाज में अपनी एक अलग पहचान और प्रतिष्ठा रखते हैं। इसमें हर जिले और मंडल पर स्तर पर डॉक्टर्स, साहित्यकार, समाजसेवी, व्यापारी सहित प्रतिष्ठित नागरिकों के पास भाजपा के कार्यकर्ता जाएंगे। उन्हें केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्ध्यिां बताएंगे और उन्हें भाजपा का सदस्य बनाने का प्रयास करेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि भाजपा की सदस्यता और भाजपा से जुड़ना सिर्फ राजनीतिक दल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और देश-प्रदेश के विकास में भी यह योगदान होगा।

इधर भाजपा की सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को सभी जिलों में सदस्यता को लेकर कार्यक्रम हुए। जिसमें यहां के पदाधिकारियों को मिस्ड कॉल के जरिए सदस्यता दिलाई गई। इससे पूर्व दिल्ली में दो सितम्बर को कार्यक्रम हुआ था, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद तीन सितम्बर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित उनके मंत्रियों की सदस्यता को रिन्यू किया गया।