BJP’S Membership Campaign: हर जिला जुटा टारगेट पूरा करने,2.5 लाख हर जिले को बनाना होंगे सदस्य

390
Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

BJP’S Membership Campaign: हर जिला जुटा टारगेट पूरा करने,2.5 लाख हर जिले को बनाना होंगे सदस्य

भोपाल:भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान में अब पूरा फोकस जिलों पर हो गया है। हर जिले को इस अभियान में पूरी तरह से जुटने को कहा गया है। हर दिन मॉनिटरिंग भी प्रदेश भाजपा दफ्तर से शुरू होने वाली है। हर जिले को ढाई लाख सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है। हालांकि कुछ छोटे जिलों के लिए यह संख्या कम रहेगी, बाकी के सभी जिलों को कम से कम ढाई लाख सदस्य बनाना होंगे।

प्रदेश भाजपा संगठन में 60 जिले हैं। भाजपा का टारगेट है कि प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे। इसके चलते हर जिले को अब ढाई लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन में भाजपा के संगठनात्मक शहर और ग्रामीण दो-दो जिले हैं। इन बड़े जिलों के दोनों संगठनात्मक जिलों को भी ढाई-ढाई लाख सदस्य बनाना होगें। इसके हिसाब से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में पांच-पांच लाख सदस्य भाजपा बनाएगी।

भाजपा में 2 सितम्बर से राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता लेकर शुरू की है। इसी कड़ी में राज्य, जिला, मंडल स्तर पर चरणबद्ध तरीके से डिजिटल और फिजिकल रूप से सदस्यता दिलवाने का काम भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता की ओर से किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत 1 से 24 सितंबर तक पहला चरण चलेगा। दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर से चलेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर में सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। फिर 1 नवंबर से 10 नवंबर तक विशेष अभियान चलेगा 18 साल के उम्र वाले को ही सदस्य बनाया जाएगा।