Blackmailer Arrested : डॉक्टर को ब्लैकमेल करके एक करोड़ रु मांगने वाला गिरफ्तार!

जानिए, आखिर क्या था मामला!

530

Blackmailer Arrested : डॉक्टर को ब्लैकमेल करके एक करोड़ रु मांगने वाला गिरफ्तार!

Indore : तुकोगंज थाना पुलिस ने एक डॉक्टर को झूठे दुष्कर्म के अपराध में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल करके एक करोड़ की मांग कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस कमिश्नर को शिकायत की गई थी।

तुकोगंज थाने के टीआई जितेंद्र यादव ने बताया कि यह घटना डॉ अर्पित चोपड़ा, महालक्ष्मी नगर के साथ हुई। डॉक्टर ने बताया कि उनका आरोग्य सुपर स्पेशियलिटी मॉडर्न होम्योपैथिक के नाम से क्लिनिक है। उन्होंने राजगढ़ के खिलचीपुर के विजय कौशिक को काम रखा था। वह मरीजों के फीडबैक के वीडियो प्रमोशन एक्टिविटी के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। इससे कोई लिखित अनुबंध नहीं था।

इसे 2023 में वीडियो अपलोड करने के लिए 3 लाख रुपए महीना से काम दिया था। व्यवहार में होने के कारण 12 लाख एडवांस भी दिए। इस तरह करीब 27 लाख रूपए वह ले चुका था। लेकिन, आरोपी की नीयत बदली और उसने डॉ चोपड़ा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डॉ चोपड़ा ने आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। 20 सितंबर की रात उसने डॉक्टर से 1 करोड़ रुपए मांगे।

डॉक्टर ने बताया कि विजय कौशिक ने 20 सितंबर की रात 2.47 बजे कुछ धमकी भरे वाइस मैसेज भेजे। इनमें गालियां व जान से मारने की धमकी देने के साथ ही 1 करोड़ रुपए मांगे। बोला कि रुपए नहीं देने पर कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर देगा। स्टाफ से झूठी शिकायत करवाकर दुष्कर्म में फंसा देगा। डॉक्टर ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर को सबूत के साथ शिकायत की तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।