Blood Donation Camp : पहलगाम हमले में देश के 28 नागरिकों की स्मृति में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 28 यूनिट रक्तदान कर किया मानवता को समर्पित!

267

Blood Donation Camp : पहलगाम हमले में देश के 28 नागरिकों की स्मृति में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 28 यूनिट रक्तदान कर किया मानवता को समर्पित!

विश्व ल्यूपस दिवस मनाते हुए उद्देश्य, तथ्य, लक्ष्य आदि के बारे जागरूक किया!

Ratlam : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड रतलाम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी के पूज्य पिता स्वर्गीय ठाकुर सज्जन सिंह सोलंकी की पुण्यतिथि पर पहलगाम हमलें में वीरगति को प्राप्त हुए भारत के 28 नागरिकों की स्मृति में शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 28 यूनिट रक्तदान किया।

बता दें कि दुनिया भर में लोग 10 मई को विश्व ल्यूपस दिवस मनाते हैं। इसका उद्देश्य इस तथ्य के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करना है असंबंधित लक्षण वास्तव में एक पुरानी, ​​अपंग करने वाली ऑटोइम्यून बीमारी के संकेत हैं।
साथ ही रक्तदान आवश्यकता पड़ने पर देश के सैनिकों के हौसलों को कम ना होने देंगे ऐसा संकल्प लेकर मानव सेवा समिति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 18.40.24

जिसमें अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निर्देशक शर्मा ने कहा इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से भी देश सेवा हम सब कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं हमें केवल सीमा पर जाकर लड़ने की आवश्यकता नहीं हम अपने घर पर रहकर भी देश सेवा के अनेक कार्य कर सकते हैं जिससे भारत की प्रगति हो।

कार्यक्रम मानव सेवा समिति सदस्य गोविंद काकानी कहा कि आंतरिक सुरक्षा पर भी हमें ध्यान देना है हमारे आसपास साइबर अपराध एवं देश विरोधी नागरिकों को चिन्हित करते हुए तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देना हैं और हमेशा सबको सतर्क भी रहना हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अरुण तिवारी ने अपने विचार रखते हुए नारी शक्ति द्वारा जो रक्तदान किया गया उसकी सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान कर देश के वीर जवानों के प्रति सेवा का संकल्प लिया है।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 18.40.25

कार्यक्रम में परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने समाजसेवियों से आह्वान किया कि हम सब शासन के साथ काम करते हैं लेकिन देश की सेवा के लिए जब अवसर पड़े तब सभी प्रकार के कार्य करके देश सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जाट ने एवं आभार जितेंद्र पाटीदार ने माना। इस अवसर पर मानव सेवा समिति चिकित्सक कनुप्रिया, रविंद्र बक्शी, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि नरेंद्र श्रेष्ठ, सामाजिक कार्यकर्ता, सतीश टाक, गीतेश्वरी सोलंकी, परामर्शदाता आशीष यादव, राजेश सोलंकी, मेघा, हरीश सिलावट, विराटराज सिंह, राजेश पांचाल, निखिल शर्मा, दुसरी बार रक्तदान करने वाली समाजसेवी सुश्री नेहा बोरासी मौजूद रहे!