Blood Donation : मोहित भरगट ने 69वीं बार रक्तदान कर किया मानवता को समर्पित!

1483

Blood Donation : मोहित भरगट ने 69वीं बार रक्तदान कर किया मानवता को समर्पित!

 

Ratlam : शहर के सराफा व्यवसाई आजाद कुमार भरगट के होनहार सुपुत्र मोहित भरगट ने पूर्व में 68 बार रक्तदान करने के बाद रविवार सुबह मानव सेवा समिति के तत्वावधान में 69वीं बार रक्तदान किया। मोहित भरगट के रक्तदान करने पर सराफा एसोसिएशन, समाज तथा उनके इष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं दीं।

IMG 20250608 WA0052

रविवार को 69वीं बार रक्तदान करने पर शहर की सामाजिक संस्था परस्पर परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया। रोटरी मंडलाध्यक्ष 3040 अनीश मलिक की रोटरी प्राइम की आधिकारिक यात्रा पर शहर की होटल समता सागर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए भरगट का सम्मान किया गया। सम्मान मंडल अध्यक्ष अनिष मलिक के साथ पूर्व डीजी अशोक तांतेड़, असिस्टेंट गवर्नर सुनील लूनिया, क्लब अध्यक्ष कीर्ति बड़जात्या, सचिव गौतम मूणत द्वारा दिया गया!