

Blood Donation on Martyrs’ Day : शहीद दिवस पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 45 यूनिट रक्त मानवता को किया समर्पित!
Ratlam : मध्य प्रदेश पुलिस के ध्येय वाक्य “देशभक्ति जनसेवा” को सार्थक करने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के तत्वाधान में रविवार को शहिद दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस लाइन स्थित हॉस्पिटल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
हॉस्पिटल में भर्ती थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों, गर्भवती महिलाओं, कैंसर पीड़ित मरीजों, एक्सीडेंट एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों की सहायतार्थ रतलाम पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। आज 45 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप पद्मश्री डॉ लीला जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत मौजूद रहें। रक्तदाताओं को हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की तरफ से सर्टिफिकेट एवं पौधा भेंट किया गया।