

नर्मदापुरम जिले में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,एक की मौत,8 घायल
संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। जिले में आज अचानक दो पक्षों के एक खूनी संघर्ष में एक की मौत और 8 के घायल होने की खबर है। जिले के ग्राम बरंडुआ में एक खेत में आदिवासी और कीर परिवार के दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। झगड़े में खूब डंडे, बल्लम और धारदार हथियार चले। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं 8 लोग घायल हैं, जिसमें दो की हालत नाजुक है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बरंडुआ गांव की बताई गई है।
सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हई। घायलों को जिला अस्पताल एम्बुलेंस और प्राइवेट वाहनों से लाया गया। तीन को ज्यादा चोट होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस घटना में दोनों पक्ष से कुल 8 लोग घायल हुए हैं। विवाद इतना बढ़ा कि डंडे, बल्लम और धारदार हथियार निकल गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष चला।
जानकारी मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। डॉक्टरों ने राहुल के पिता बचन दायमा को मृत घोषित कर दिया।राहुल दायमा समेत एक युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। दो की हालत नाजुक बनी हुई है। धनसिंह और राहुल दायमा को ज्यादा चोट आई है। नाजुक हालात होने से उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो घायल चंदन धुकं, सूरज धुवे जिला अस्पताल में भर्ती है।