Body Donation : मरने के बाद दिनेश ने लिया देहदान करने का संकल्प!

मेडिकल कॉलेज डीन शशी गांधी की मौजूदगी में भरा संकल्प पत्र!

379

Body Donation : मरने के बाद दिनेश ने लिया देहदान करने का संकल्प!

Mandsore : सामाजिक संस्था जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा संचालित नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान प्रकोष्ठ की प्रेरणा से प्रेरित होकर मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी दिनेश चंद्र पिता शोभाराम माली ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया।

 

माली ने सुन्दर लाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉक्टर शशी गांधी, डॉक्टर राजवीर सिंह चौरसिया, विभागाध्यक्ष एनाटोमी विभाग, डॉ सचिन कश्यप सह प्राध्यापक, डॉक्टर नटवर लाल गोड़, सहायक प्राध्यापक, डॉक्टर चारू तनेजा तथा सहायक प्राध्यापक के समक्ष एवं जिला प्रभारी गौरव शर्मा (गोलू पंडित), पंडित विजय शर्मा, उप कार्यालय प्रभारी ठाकुर युवराज सिंह राणावत जावरा, प्रकाश बौरासी, मंगल सुतार, श्रीमती राखी सत्रावला आदि की उपस्थिति में देहदान का संकल्प पत्र जमा किया।

IMG 20240912 WA0130 scaled

इस अवसर पर संस्था के जिला प्रभारी गौरव शर्मा (गोलू पंडित), श्रीमती आभा शर्मा संस्था अध्यक्ष, पंडित विजय शर्मा ने लोगों से आव्हान किया की मेडिकल स्टूडेंट के छात्रों की पढ़ाई में मृत शरीर का बड़ा योगदान होता हैं। देहदान न होने के कारण छात्रों को पढ़ाई में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता हैं। लोग अब धीरे-धीरे लोग देहदान के प्रति जागरूक हो रहे हैं। जो भी देहदान करना चाहते है वे संस्था के पंडित विजय शर्मा के मोबाइल नंबर 7803807803 या गौरव शर्मा (गोलू पंडित) के मोबाइल नंबर 7415424270 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

IMG 20240912 WA0132 scaled

दिनेशचन्द्र माली द्वारा देहदान करने का संकल्प पत्र जमा करने पर संस्था के सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। आभार कुन्दन भावसार ने माना।