Boosting the Morale of Soldiers : सैनिकों का आत्मबल बढ़ाने तिरंगा रैली निकालेगा राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच!

331

Boosting the Morale of Soldiers : सैनिकों का आत्मबल बढ़ाने तिरंगा रैली निकालेगा राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच!

BJP कार्यालय में तैयारियों के लिए बैठक आयोजित!

Ratlam : राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच के तत्वावधान में 15 मई को देश के वीर सैनिकों का आत्मबल बढ़ाने के लिए तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। इसका समापन भारत माता की भव्य आरती के साथ होगा। रैली की तैयारियों को लेकर पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बैठक ली। इसमें उन्होंने रैली में आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 17.35.58

इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा और जिला महामंत्री निर्मल कटारिया मंचासीन रहें। भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने बताया कि पहलगाम में कायराना आतंकी हमले में बेकसूर भारतीयों को धर्म पूछकर गोली मारी गई थी और इस हमले में शामिल आतकियों के ठिकानों नष्ट करने के लिए भारत सरकार ने पाकिस्तान में कार्यवाही कर आतंकी ठिकाने नष्ट किए है। पाकिस्तान इस कार्यवाहीं को युद्ध का रूप देकर देश की सीमाओं पर लगातार हमले कर रहा है। भारतीय सेना इन हमलों का मुंह तोड़ जवाब दें रहीं हैं, जिससे हर भारतवासी गौरवान्वित है।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 17.35.59 1

उपाध्याय ने बताया कि देश की सुरक्षा में दिन-रात एक करने वाले जाबाजों की होसला अफजाई और आत्मबल बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच 15 मई को शाम 5:30 बजे महलवाडा से तिरंगा रैली निकाल रहा हैं और इसके समापन पर भारत माता की भव्य आरती की जाएगी। इस आयोजन में सभी समाजजनों एवं अपने इष्टमित्रों तथा सहयोगियों की सहभागिता होनी चाहिए। तिरंगा रैली महलवाड़ा से आरंभ होकर पैलेस रोड़, डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी, बजाज खाना, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखीपुल होते हुए घास बाजार पर भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न होगी!