Botswana woman found : सेना की महिला कैप्टन में कोई लक्षण नहीं मिले

RT-PCR रिपोर्ट नॉर्मल है, इसके बाद भी महिला का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग

498

Jabalpur : उस महिला को खोज लिया गया, जिसके कारण कल दहशत का माहौल था। दक्षिण अफ्रीका से आई महिला मिलिट्री हॉस्टल में मिली। उसका जीनोम सैंपल सीक्वेंस के लिए भेजा। 34 वर्षीय खुमो ओरीमेट्सी लिन फॉरेन एक्सचेंज रिसर्च प्रोग्राम के तहत जबलपुर आर्मी के CMS Center पहुंची हैं। उसे सेना के हॉस्टल में क्वारंटाइन किया गया। महिला को ट्रेस करते हुए सोमवार दोपहर 12 बजे टीम सेना के हॉस्टल पहुंची। राहत की बात है कि महिला की RT-PCR रिपोर्ट नॉर्मल है। इसके बाद भी महिला का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया।

बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला वहां की सेना में कैप्टन हैं। यहां CMS में 9 महीने का कोर्स करने आई हैं। उनका 10 दिन का आइसोलेशन पूरा हो चुका है। मेडिकल चेकअप में वे स्वस्थ पाई गई हैं, उनमें कोई लक्षण भी नहीं हैं। बोत्सवाना की इस आर्मी कैप्टन महिला का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया है, जिसे परीक्षण के लिए ICMR भेजा गया।

28 नवंबर की देर रात महिला से संपर्क हो गया था। वह मिलिट्री हॉस्टल में रुकी हुई है। अभी वह क्वारंटाइन हैं। एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की जांच के क्रम में उसकी भी जांच हुई थी। आज भी RT-PCR जांच कराई जा रही है। कोविड के लक्षण नहीं मिले हैं। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। एहतियात के तौर पर सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भिजवाया जा रहा है।

34 वर्षीय महिला को बोत्सवाना में वैक्सीन भी लग चुकी है। महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही, 18 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से जबलपुर की यात्रा करने वाले दूसरे यात्रियों की सूची लेकर उनके सैंपल भी लिए जाएंगे।

दहशत का कारण

साउथ अफ्रीका के बोत्सवाना की रहने वाली खुमो ओरीमेट्सी लिन 18 नवंबर को दिल्ली से जबलपुर एयर इंडिया की फ्लाइट से पहुंची हैं। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और कोविड जैसे कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। बोत्सवाना में वर्तमान में कोविड का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन फैला है। यह डेल्टा वैरिएंट से सात गुना तेजी से संक्रमित कर रहा है।