

Bride Angry with Groom : दूल्हा शेरवानी में नहीं आया, वरमाला नहीं लाया तो दुल्हन हुई नाराज, बारात लौटाई!
दूल्हे के पिता ने बारात में शराब पी, इस पर भी दुल्हन के परिजन नाराज हुए!
Oraiya : दूल्हे को शादी में दुल्हन की बात नहीं मानना भारी पड़ गया। दुल्हन इस कदर गुस्सा हुई कि उसने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे को शादी में शेरवानी पहनकर आने के लिए कहा था। लेकिन, दूल्हा कोट-पैंट में बारात लेकर पहुंच गया। इससे दुल्हन खफा हुई। बात तब और बिगड़ गई जब जयमाला की रस्म के लिए दूल्हा फूल माला लेकर भी नहीं आया था। नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात को बगैर दुल्हन लौटना पड़ा।
यह मामला औरेया का है। लड़की की शादी अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के लड़के से तय हुई थी। 6 फरवरी को दोनों की इगेंजमेंट हुई, तब दुल्हन को लड़का पसंद नहीं आया, लेकिन दबाव में उसने हामी भर दी। बुधवार रात बारात औरैया पहुंची। दूल्हे को कोट-पैंट में देख दुल्हन खफा हो गई। वजह ये थी कि दुल्हन ने दूल्हे को शेरवानी पहनकर आने के लिए कहा था, लेकिन उसने बात नहीं मानी। वहीं, जयमाल के पहले ही दूल्हे के पिता ने शराब भी पी ली। इस पर दुल्हन के परिजन भी नाराज हो गए। रिश्तेदारों ने जैसे-तैसे मामला संभाला। लेकिन, बात तब और बिगड़ गई, जब दुल्हन को पता चला कि दूल्हा जयमाल ही लाना भूल गया।
Also Read: CBI Raid : CBI की दिल्ली की टीम ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा यहां छापा मारा, कई मामलों में जांच!
बारात बिना दुल्हन के लौटी
फूल माला न आने से दुल्हन खफा हो गई और शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों को बैठाकर समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। शाम तक दूल्हे और उसके पिता कोतवाली में बैठे रहे। फिर दुल्हन पक्ष ने समझौते में तय रकम देने के बाद दूल्हे और उसके पिता को वापस जाने दिया।