Bridegroom Rituals Begin : MLA डॉक्टर अलावा के दूल्हा बनने की रस्में शुरू, हल्दी लगी!

शादी के बहाने राजनीतिक ताकत दिखाने की पूरी कोशिश

2244
Bridegroom Rituals Begin : MLA डॉक्टर अलावा के दूल्हा बनने की रस्में शुरू, हल्दी लगी!

Bridegroom Rituals Begin : MLA डॉक्टर अलावा के दूल्हा बनने की रस्में शुरू, हल्दी लगी!

 

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar, MP : Bridegroom Rituals Begin: मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले के मनावर के कांग्रेस विधायक डॉ हिरालाल अलावा की 2 मई को शादी है। इस शादी के लिए उनके घर में तैयारियां शुरू हो गई।

आज उन्हें हल्दी भी लगी। परिवार और रिश्ते की महिलाओं और कन्याओं ने डॉ अलावा को हल्दी लगाई। उनकी दुल्हन छत्तीसगढ़ के धमतरी के अंवरी गांव की जागृति बनेंगी। जागृति भी डॉक्टर हैं।

Bridegroom Rituals Begin : MLA डॉक्टर अलावा के दूल्हा बनने की रस्में शुरू, हल्दी लगी!

जानकारी के मुताबिक दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और ये शादी संभवतः लव मैरिज है। दोनों की शादी कुक्षी तहसील के तलवाड़ा के पास भैंसलाई गांव में होगी।

WhatsApp Image 2022 04 30 at 8.01.31 PM

कांग्रेस के इस आदिवासी MLA की शादी प्रदेश विशेषकर आदिवासी बहुल धार झाबुआ जिले में इस समय कौतुहल का विषय बनी हुई है।

WhatsApp Image 2022 04 30 at 8.01.34 PM

विधायक ने अपनी शादी का न्योता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह तक को दिया है।

पता चला है कि प्रियंका गांधी ने तो आने के लिए सहमति भी दी है।

congress tribal mla dr hiralal alawa invited his wedding to pm modi amit shah priyanka gandhi mpap | चर्चा में कांग्रेस विधायक की शादी, PM मोदी-शाह को न्योता, जानें कांग्रेस से किसे

 

WhatsApp Image 2022 04 30 at 8.01.33 PM

मालवा इलाके में डॉ हिरालाल अलावा कांग्रेस का एक बड़ा आदिवासी चेहरा हैं। यदि प्रियंका गांधी शादी में शामिल होती हैं, तो आदिवासियों में कांग्रेस की ताकत बढ़ना तय है।

मालवा-निमाड़ से लगाकर प्रदेश के आदिवासी इलाकों में डॉ अलावा के संगठन ‘जयस’ का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है।

ऐसे में अलावा की शादी का दिग्गजों को निमंत्रण आदिवासियों के बीच अपनी पैठ और राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करने की तैयारी है। कांग्रेस विधायक ने अपने शादी समारोह को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Bridegroom Rituals Begin :

WhatsApp Image 2022 04 20 at 2.50.24 PM 696x339 1

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस चर्चित और वीआईपी वैवाहिक समारोह में कौन कौन सी हस्तियां शामिल होती हैं?

अपने त्रिदेव को आज से ट्रेंड करेगी BJP, कांग्रेस पर सोशल मीडिया अटैक करने वालों को भी ट्रेनिंग