
Bronze Medal Winner : रतलाम के निशानेबाज यशवर्धन ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 26 में कांस्य पदक जीता!
Ratlam : जिला राइफल एसोसिएशन (RDRA) के प्रतिभाशाली शूटर यशवर्धन सिंह चंद्रावत (पुत्र हनुमंत सिंह, कालूखेड़ा) जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब) का प्रतिनिधित्व कर रहें थे, जिन्होंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शॉटगन डबल ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता पंजाब के पटियाला स्थित न्यू मोती बाग गन क्लब में 3 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें देश-भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के श्रेष्ठ निशानेबाजों ने भाग लिया। यशवर्धन सिंह चंद्रावत ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट नियंत्रण, तकनीकी कौशल एवं मानसिक संतुलन का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने आगामी खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 के लिए भी क्वालीफाई किया है, जो उनके खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस सफलता के पीछे उमंग पोरवाल, ISSF A प्रमाणित शूटिंग कोच का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। जिन्होंने खिलाड़ी के तकनीकी एवं मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाई। यह उपलब्धि रतलाम जिले में शूटिंग खेल के बढ़ते स्तर को दर्शाती है तथा रतलाम जिला राइफल एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों को दिए जा रहें निरंतर प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन का परिणाम है। रतलाम जिला राइफल एसोसिएशन एवं समस्त शूटिंग समुदाय ने यशवर्धन सिंह चंद्रावत को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की!






