Bulldozer At The House Of Accused: महिला पुलिस ने चलाया बुलडोजर, 75 लाख की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

823

Bulldozer At The House Of Accused: महिला पुलिस ने चलाया बुलडोजर, 75 लाख की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

दमोह से महेंद्र परिहार की रिपोर्ट

दमोह : दमोह जिले में रनेह में सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी कौशल किशोर चौबे के शासकीय जमीन पर किए गए कब्जे को आज बुलडोजर चलाकर गिराया गया। गुरुवार को प्रशासन ने कार्यवाही को अंजाम देते हुए आरोपी के कृषि भूमि में बना घर और प्लाट कब्जा मुक्त किया।

इस दौरान हिनमतपटी रोड पर शासकीय भूमि करीब 7500 वर्ग फ़ीट, जिसमे एक कच्चा मकान और खेत कीमत करीब 75 लाख कीमत की शासकीय भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है।

यह कार्यवाही हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह और तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार विजय चौधरी के नेतृत्व में की गई।

कार्यवाही के दौरान खास बात यह रही महिला अधिकारियों कर्मचारियों ने जिम्मा संभाला

8 मार्च को विश्व महिला दिवस के बाद आज महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने बुलडोजर कार्रवाई का जिम्मा संभाला। उपनिरीक्षक नित्या त्रिपाठी, रनेह थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी, उप निरीक्षक वन्दना गौर और उप निरीक्षक महमूदा बानो सहित महिला आरक्षकों ने बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाने की कार्यवाही की।

इस दौरान रनेह, मड़ियादो गैसाबाद, हटा, थाना पुलिस बल और राजस्व अमला मौजूद रहा lतहसीलदार रोहित राजपूत, बिजय चौधरी, पटवारी देवेंद्र पटेल की उपस्थिति रही।

घटना के संबंध में

घटना के संबंध में सब इंस्पेक्टर प्रसीता कुर्मी ने बताया एक नाबालिक के साथ 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, एक आरोपी को आज गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया है।

उन्होंने बताया एक आरोपी कौशल किशोर चौबे है, जिसने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करके मकान बनाया था, जिसे आज महिला बल सब इंस्पेक्टर नित्या त्रिपाठी, उप निरीक्षक बंदना गौर और उप निरीक्षक महमूदा बानो सहित महिला कर्मचारियों के द्वारा इस कमान को संभालते हुए अतिक्रमण को हटवाया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी भी की गई है।

बुलडोजर महिला अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा चलाया गया है।