Bus Accident in Madurai : उज्जैन,धार के 2 यात्रियों की मौत, 19 घायल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, गंभीर घायलों को 2-2 लाख तथा सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता

CM डा मोहन यादव ने दो अफसरों को घटनास्थल भेजा, हर तरह से पूरी मदद के निर्देश दिए!

862

Bus Accident in Madurai : उज्जैन,धार के 2 यात्रियों की मौत, 19 घायल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, गंभीर घायलों को 2-2 लाख तथा सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता

 

Bhopal : तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले में हुई बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार थे। दुर्घटना में मध्यप्रदेश के उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मृत्यु हो गई है और 19 यात्री घायल हैं। घायलों का रामेश्वरम और मदुरै के अस्पताल में इलाज चल रहा है। CM ने मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख, गंभीर घायलों को ₹2-2 लाख तथा सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री के‍ निर्देश पर एक डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना का समाचार मिलते ही उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹2-2 लाख तथा सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार के लिए भी निर्देशित किया है।