Bus Accident : खंडवा जा रही बस भैरवघाट की खाई में गिरी, 5 की मौत!

50 फीट गहरी खाई में बस गिरने से 17 यात्री घायल

890
Fire Accident
Road Accident

 

Indore : गुरुवार दोपहर सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरव घाट पर खंडवा जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। भैरवघाट के पास 50 फीट गहरी खाई में बस गिरने के कारण करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक 5 लोगों के मारे जाने की भी खबर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस खाई में गिरकर पूरी तरह उलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। यात्रियों को घाट से ऊपर लाया गया।

घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि बस में करीब 50 – 60 यात्री मौजूद थे।