

Business Relationships Affected : तनाव के बीच भारत-पाक के कारोबारी रिश्ते प्रभावित, जानिए कौनसे सामान बंद होंगे!
New Delhi : भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इन दिनों सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान से सभी तरह के रिश्ते एक तरह से खत्म कर लिए। इसमें दोनों देशों के बीच होने वाला सीमित व्यापार भी शामिल है। भारत सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की घोषणा की थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात पूरी तरह ठप हो गया।
सवाल यह कि पाकिस्तान से कारोबार बंद होने से भारत पर कितना असर पड़ेगा? दोनों देशों के बीच किन चीजों का आयात-निर्यात होता था? जानिए, अगर पाकिस्तान से निर्यात रुक गया तो भारत में कौन-कौन सी चीजें महंगी हो जाएंगी?
भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं। लेकिन, 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्ते बहुत ही सीमित कर दिए थे। तब से दोनों देशों के बीच व्यापार में लगातार गिरावट आई। आंकड़ों के मुताबिक, 2018-19 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 4370 करोड़ रुपये से ज्यादा था, लेकिन 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आने वाले चीजों पर 200% शुल्क लगा दिया था। इसके बाद व्यापार में काफी गिरावट आई। 2019-20 में अटारी लैंड पोर्ट के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार गिरकर 2772 करोड़ रुपये रह गया।
LIVE: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के परीक्षाफल की घोषणा
https://t.co/mTTXrQO3Oa— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 6, 2025
पाकिस्तान को ज्यादा फर्क पड़ेगा
पाकिस्तान की वित्तीय हालत पहले से ही खराब है और देश में महंगाई चरम पर है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार खत्म हो रहा है और वह बहुत हद तक IMF से मिलने वाले कर्ज पर निर्भर है। ऐसे में सभी तरह के व्यापारिक रिश्ते खत्म होने से भारत से ज्यादा पाकिस्तान को फर्क पड़ेगा। इसका मजमून दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात के आंकड़े हैं।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत से पाकिस्तान को 513.82 मिलियन डॉलर का निर्यात हुआ था, वहीं पाकिस्तान से आयात मात्र 2.54 मिलियन डॉलर का था। इसके बाद 2022-23 में पाकिस्तान को निर्यात 627.10 मिलियन डॉलर और आयात 20.11 मिलियन डॉलर का था।
2023-24 में पाकिस्तान से आयात काफी कम हो गया और यह 2.88 मिलियन डॉलर रह गया था, जबकि भारत से निर्यात 1180 मिलियन डॉलर था। पाकिस्तान के साथ भारत का कुल व्यापार 0.06% से भी कम है। ऐसे में भारत पाकिस्तान से आयात होने वाली चीजों पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं है। लेकिन, भारत से निर्यात होने वाली चीजों पर पाकिस्तान की निर्भरता ज्यादा है।
पाकिस्तान से इन चीजों का आयात
तरबूज, खरबूज, सीमेंट, सेंधा नमक, ड्राइ फ्रूट्स, पत्थर, चूना, कॉटन, स्टील, चश्मों के ऑप्टिकल, कार्बनिक केमिकल्स, मेटल कंपाउंड, चमड़े का सामान, तांबा, सल्फर, कपड़े, चप्पल, मुल्तानी मिट्टी।
भारत से इन चीजों का निर्यात
कपाल, फल, सब्जियां, चाय, मसाले, चीनी, तिलहन, पशु चारा, डेयरी उत्पाद, प्लास्टिक प्रोडक्ट्स, फार्मास्यूटिकल्स, नमक, मोटर पार्ट्स, रंग और काफी।