By-Elections: 13 राज्यों की 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू

569

 New Delhi : MP की खंडवा, दादरा व नगर हवेली और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। साथ ही 29 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

देशभर में लोकसभा की 3 और 13 राज्यों में फैली विधानसभा की 29 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए वोट डलना शुरू हो गया। मतदान के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम के साथ ही कोविड बचाव के लिए उपाय भी सुनिश्चित किए गए हैं। अधिकतर सीटों पर मुख्य मुकाबला BJP और Congress के बीच है।

लोकसभा की तीन और 29 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधि के लिए वोट डालना शुरू कर दिया। ये उपचुनाव दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश के मंडी और मध्य प्रदेश के खंडवा में लोकसभा सीटों के लिए हो रहा है। वहीं, जिन 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा, उनमें असम में 5, पश्चिम बंगाल में 4, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश तथा मेघालय में तीन-तीन, बिहार, राजस्थान और कर्नाटक में दो-दो जबकि आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम तथा तेलंगाना की एक-एक सीट शामिल है।

नगालैंड की शमातोर-चेसोर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई थी। हालांकि, क्षेत्रीय दल नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के उम्मीदवार को 13 अक्टूबर को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। लोकसभा की तीन सीटों पर सदस्यों के निधन के चलते उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं, कुछ विधानसभा सीटों पर विधायक के निधन के कारण जबकि कई सीटों पर विजयी उम्मीदवार के दल बदलने के लिए इस्तीफा देने के कारण सीट रिक्त हुई। फिलहाल जहां जहां मतदान है वहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मतगणना दो नवंबर को होगी। ताजा जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया और सभी जगह शांति और व्यवस्था कायम है।