CAA’s Promise Fulfilled : सरकार ने CAA का वादा पूरा किया, 14 को सिटीजनशिप सर्टिफिकेट!

280

CAA’s Promise Fulfilled : सरकार ने CAA का वादा पूरा किया, 14 को सिटीजनशिप सर्टिफिकेट!

BJP ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में वादा किया था, जो पूरा किया! 

New Delhi : संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के तहत नागरिकता प्रमाण पत्रों का पहला सेट बुधवार को जारी करने के साथ 14 लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई। इसके साथ ही पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में प्रताड़ना के शिकार होकर भारत आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने एक निर्दिष्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदनों पर ऑनलाइन मंजूरी के बाद 14 लोगों को प्रमाण पत्र सौंपे। भाजपा ने अपने लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र में वादा किया है कि वह नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के तहत पात्र आवेदकों को नागरिकता प्रदान करेगी। सरकार ने 14 लोगों को सिटीजनशिप सर्टिफिकेट देकर मास्टर स्ट्रोक लगाया है।

सीएए के तहत पहली बार शरणार्थियों को भारतीय नागरिक बनाया गया। 10 दिसंबर 2019 को सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल लोकसभा से और अगले दिन राज्यसभा से पारित हुआ था। 12 दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद CAA कानून बन गया था। 11 मार्च 2024 को CAA देशभर में लागू किया गया।