
Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में 3 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब 14 मंत्री हो गए हैं। सीएम विष्णु देव साय कैबिनेट में आज तीन विधायको ने नए मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नए मंत्रियों में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने नए मंत्री पद की शपथ ली है। नए मंत्रियों को जल्द ही विभागों का बंटवारा भी कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री साय विदेश जाने से पहले ये काम करेंगे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

शपथ के बाद इन तीन मंत्रियों को कौन से विभाग मिलेंगे, इसकी तस्वीर आज शाम तक साफ हो जाएगी। हालांकि सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही हैं कि, गजेंद्र यादव को शिक्षा विभाग, गुरु खुशवंत सिंह को PHE एवं समाज कल्याण विभाग और राजेश अग्रवाल को वन एवं आबकारी विभाग आवंटित किया जा सकता है।
https://x.com/vishnudsai/status/1958034686329999554





