Cannabis Manuka Confiscated : मुनक्का की अवैध फैक्ट्री पर छापा 8 क्विंटल भांग और मुनक्का जब्त

संचालक के खिलाफ नकली ब्रांड बनाने पर 420 में एफआईआर

784

Cannabis Manuka Confiscated : मुनक्का की अवैध फैक्ट्री पर छापा 8 क्विंटल भांग और मुनक्का जब्त

Indore : शहर में सोमवार को मुनक्का के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई। इसमें 8 क्विंटल भांग और उससे बनी मुनक्का जब्त की गई। बिना लाइसेंस मुनक्का बनाने वाली फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ धारा 420 में बाणगंगा पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है।
प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी राजेश राठौर के अनुसार बिना लाइसेंस फैक्ट्री संचालक द्वारा खुद के साथ तीन अन्य ब्रांड की मुनक्का बनाई जा रही थी। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली भांग भी अवैध रूप से बुलाई गई, जिसके चलते भांग पावडर के साथ बनाई जा रही मुनक्का भी जब्त की गई। कलेक्टर मनीष सिंह ने करीब एक माह पहले कुख्यात भांग तस्कर मंजूर उर्फ मुजाहिद खान को रासुका के निरुद्ध किया था। उन्होंने आबकारी अधिकारियों को चेतावनी दी थी की अवैध नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कड़ी में कलेक्टर के निर्देश पर भांग और मुनक्का के बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा डाला गया। सहायक आयुक्त आबकारी राजेश राठौर के निर्देश पर एडीईओ राजीव द्विवेदी, राजीव मुद्गल और साथ आयुष विभाग के दल ने भी ग्राम जाखिया में स्थित पंकज वैष्णव नामक व्यक्ति की फैक्ट्री पर छापा डाला। यहां अवैध भांग से मनुक्का बनाने वाली बड़ी फेक्ट्री पकड़ी गई। इस फैक्ट्री में शिवम वटी मस्ताना, तरंग व अन्य नाम से मनुक्का गोली बनाई जा रही थी।
भांग और मनुक्का के अलावा पैकिंग की बड़ी मशीनें व अन्य सामान भी जब्त किया। संचालक के पास भांग औषधि बनाने का विभाग द्वारा जारी किए जाने वाला लाइसेंस और आयुष विभाग का औषधि बनाने का दिए जाने वाला लाइसेंस भी नहीं था। सड़े पिंड खजूर, गुड़ और अन्य पदार्थों से गंदगी भरे माहौल में यह मुनक्का बनाई जा रहीं थी।

दूसरे ब्रांड की नकली मुनक्का
दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग व मिस ब्रांडिंग करने पर पंकज वैष्णव के खिलाफ बाणगंगा थाने में धारा 420 के तहत एफआईआर भी दर्ज करवाई गई। डॉ शीतल कुमार सोलंकी विशेष आयुर्वेद आयुष विभाग और आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन के लिखित आवेदन पर यह एफआईआर दर्ज हुई। इसमें आरोपी पंकज वैष्णव के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई है। मौके से शिवम वटी, तरंग और मस्ताना ब्रांड की बनी मुनक्का और अन्य सामग्री जब्त की गई। भारी मात्रा में बोरियों में भरी मुनक्का गोलियां मौके पर मिली।

WhatsApp Image 2022 10 11 at 5.47.41 PM
आबकारी सूत्रों के अनुसार दो साल से इस फेक्ट्री का लायसेंस भी रिन्यू नहीं करवाया गया था। कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा 11 फेक्टि्यों के लायसेंस निरस्त किए गए थे। लेकिन, अभी भी बायपास, राजेंद्र नगर, कनाडिया रोड़, राऊ, जवाहर टेकरी और अन्नपूर्णा मंदिर के सामने देर रात में फैक्ट्रियां संचालित होती है।