एक्सप्रेस-वे पर गहरी खाई में गिरी कार, किशोरी की मौत!

72

एक्सप्रेस-वे पर गहरी खाई में गिरी कार, किशोरी की मौत!

Ratlam : जिले के रावटी थाना क्षेत्र में में धामनोद टोल के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह 5 बजे सड़क हादसे में एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि किशोरी के माता-पिता और 2 छोटे भाई घायल हो गए। गुजरात के सूरत जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पबिहार के जिला गोपालगंज ग्राम बसानी टोला निवासी विक्की कुमार, पत्नी रानी देवी, बेटी दीपा कुमारी (14) तथा बेटे प्रीतम और पियूष सवार थे।

बता दें कि विक्की कुमार गुजरात के सूरत में साड़ी कारखाने में मैकेनिक के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम को परिवार गांव से सूरत के लिए रवाना हुआ। शनिवार रात्रि करीब 11 बजे धामनोद टोल से आगे सड़क किनारे कार को रोककर आराम किया। इसके बाद रविवार सुबह करीब 4-30 बजे परिवार सूरत के लिए रवाना हुआ और करीब 20 से 25 मिनट बाद एक ट्रक ओवरटेक करते हुए निकला और ट्रक का पिछला हिस्सा कार से टकरा गया जिससे कार डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरी और इस हादसे में बेटी दीपा की मौत हो गई!