
सनातन धर्मसभा, महारुद्र यज्ञ समिति के बेनर तले 71वें महारूद्र यज्ञ में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का कारवां!
Ratlam : शहर के धर्मस्थल त्रिवेणी के पावन तट पर श्री सनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा 71वें महारूद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विश्व कल्याण की भावना से मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान श्रीमती प्रेमलता संजय दवे द्वारा आहूतियां दी गई।
त्रिवेणी तट पर सुबह 11 बजे शुरू होने वाले यज्ञ की शाम को 5 बजे आरती हो रही हैं। यज्ञ महोत्सव में श्रद्धालुजन धार्मिक भक्ति भावना के साथ शामिल हो रहे है। पंडित दुर्गाशकंर ओझा के आचार्यत्व में 21भूदेवों द्वारा मुख्य यजमान दवे दम्पत्ति ने शुक्रवार को आठवें लघु रूद्र की आहूतियां दी। यज्ञ पश्चात आरती एवं यज्ञ नारायण की परिक्रमा कर प्रसादी वितरण किया गया।

11 दिवसीय उत्सव के तहत रविवार को रथ यात्रा निकाली जाएगी। सोमवार को गंगाजल यात्रा निकलेगी तथा 31 दिसम्बर को महारूद्र यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। रथयात्रा यज्ञ क्षैत्र से प्रारम्भ होकर क्षेत्रपाल भैरवजी का पूजन कर पुन: यज्ञ पांडाल में आकर आरती पश्चात समापन होगा।
71वें महारुद्र यज्ञ में शनिवार को आयोजन समिति की और से यज्ञ नारायण की आरती मे सर्व ब्राह्मण समाज से नरेन्द्र जोशी, शैलेन्द्र तिवारी, शांतिलाल शर्मा, नरेन्द्र त्रिवेदी, सुरेश दवे, श्रीमती सुनीता पाठक, श्रीमती उषा दुबे, श्रीमती रजनी व्यास, यादव समाज से अशोक यादव, श्रवण यादव, श्रीराम यादव, किशोर यादव, कसेरा समाज से मुकेश कसेरा, घनश्याम कसेरा, महेन्द्र कसेरा, संजय कसेरा, गोपाल कसेरा, योगेश कसेरा, विजय कसेरा, महिला मंडल से श्रीमती प्रेमलता कसेरा, श्रीमती रंजना कसेरा, श्रीमती ज्योति कसेरा, श्रीमती पुष्पा कसेरा, ईश्वर नगर वाल्मीकि आश्रम से दशरथगीरी महाराज, कनेरी नाग देवता मंदिर से श्री नन्दुमहाराज, आदिवासी समाज से शैतान सिंह देवड़ा, दिनेश निनामा, मथुरी पाटीदार समाज से धन्नालाल पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, छोगालाल पाटीदार, रतनलाल पाटीदार, जमनालाल पाटीदार, धनगर समाज से हिम्मत मोयल, तनसुख सोलंकी, पालीवाल समाज से श्याम पालीवाल आदि ने समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति के साथ आरती की।

आरती पश्चात आमंत्रित सभी सनातन समाज बंधुओं का श्री सनातन धर्म महासभा एवं महारुद्र यज्ञ आयोजन समिति की और से संरक्षक पूर्व विधायक कोमल सिंह राठौर, महामंत्री नवनीत सोनी, राजेश दवे, मनोहर पोरवाल, सत्यदीप भट्ट, जगदीश पहलवान, नारायण राठौर, सतीश राठौर, रामचन्द्र शर्मा, बंशीलाल शर्मा, रमेश व्यास, लालचंद टाक, गोपाल सोनी, कपुर सोनी, अविनाश व्यास, बालुलाल त्रिपाठी, सतीश भारतीय, बसंत पंड्या, श्रीमती तारा देवी सोनी, श्रीमती राखी उपाध्याय, श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती हंसा बेन व्यास, श्रीमती आशारानी उपाध्याय आदि द्वारा दुपट्टा पहनाकर स्वागत कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनक नागल एवं आभार सत्यदीप भट्ट ने माना।
*राठौर परिवार ने की दरिद्रनारायण को परोसा भोजन*
पंडित रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की प्रेरणा से स्थापित श्री बद्री नारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्नक्षैत्र में प्रतिदिन निराश्रितों को भोजन कराया जा रहा है। शनिवार की भोजन प्रसादी श्री शंकरलाल जी राठौर की स्मृति में सतीश राठौर परिवार द्वारा करवाई गई। इससे पूर्व भगवान भोलेनाथ एवं श्री डोगरे महाराज की तस्वीर का पूजन कर दीप प्रज्जवलन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. राजेन्द्र शर्मा, नवनीत सोनी, मनोहर पोरवाल, राजेश दवे, विष्णु दलाल, मनोज शर्मा, नारायण राठौड़, सतीश राठौड़, चेतन शर्मा आदि उपस्थित थे।





