Case Against Ashneer : स्वच्छता अवॉर्ड पर विवादित टिप्पणी के बाद अश्नीर ग्रोवर पर मामला दर्ज!

असंगत व्यवहार होने से NCR में मामला दर्ज किया गया!

1054

Case Against Ashneer : स्वच्छता अवॉर्ड पर विवादित टिप्पणी के बाद अश्नीर ग्रोवर पर मामला दर्ज!

Indore : स्वच्छता अवार्ड को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान के बाद अश्नीर ग्रोवर के खिलाफ पुलिस ने अदम चेक काटा है। पुलिस ने इसे Non-Cognizable Report (NCR) मामले के रूप में दर्ज किया है। नगर निगम के कर्मचारी संजय घावरी की शिकायत पर इंदौर के लसूडिया पुलिस थाने में धारा 500 और 499 में यह अपराध दर्ज किया गया।

इंदौर में आयोजित एक आयोजन में शामिल होने आए भारत-पे के पूर्व संस्थापक अश्नीर ग्रोवर ने कहा था कि इंदौर ने स्वच्छता अवॉर्ड खरीदा है। सड़क से चिप्स का रेपर उठा लेने से इंदौर नंबर वन नहीं हो जाता। इसके बाद इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बयान दिए और कहा था कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर मानहानि का नोटिस भी दिया जाएगा, इसके बाद आज यह कार्रवाई की गई।

 

 

 

इस संबंध में डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि यह असंगत अपराध है, इसलिए एनसीआर दर्ज की गई है। अब फरियादी इस मामले में न्यायालय जा सकता है और न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।