भोपाल में नाबालिग लड़कियों के वीडियो बनाने पर 6 लोगों पर प्रकरण दर्ज

326
Gang Rape

भोपाल में नाबालिग लड़कियों के वीडियो बनाने पर 6 लोगों पर प्रकरण दर्ज

भोपाल: राजधानी के बैरसिया थाना इलाके में नाबालिग लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने और उनके फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों द्वारा लगातार नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ भी की जा रही थी।

गत दिवस इस संबंध में बैरसिया थाना परिसर में जमकर बवाल हुआ। सैकड़ों लोगों ने आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने एक समुदाय के लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की गई।

बैरसिया थाना पुलिस के बताया कि अलग-अलग तीन शिकायतों पर आरोपी अरमान लाला, मंसूरी, जिशान, अनस के खिलाफ पोक्सो सहित कई अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों द्वारा कई दिनों से नाबालिग लड़कियों को परेशान किया जा रहा था। उन्हें अश्लील मैसेज भेज रहे थे। उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उनके फोटो मॉफिंग के द्वारा बनाकर वायरल कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पड़ताल शुरू कर दी है।