Case Registered Against Digvijay Singh: पूर्व CM दिग्विजय सिंह पर IPC की धाराओं में केस दर्ज

धार्मिक उन्माद फैलाने, फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल, अफवाह फैलाने की धाराओं में केस

1244
Digvijay Singh

 

Case Registered Against Digvijay Singh: पूर्व CM दिग्विजय सिंह पर IPC की धाराओं में केस दर्ज

Bhopal : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) के खिलाफ फर्जी फोटो के साथ ट्वीट करने का मामला क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया गया है। खरगोन में हुए दंगे को लेकर दिग्विजय सिंह ने फर्जी फोटो के साथ ट्वीट किया था, बाद में उस ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन, इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल होता रहा। दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh)पर IPC की धारा 58/22, u/s 153 A (1), 295A, 465 505 (2) धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Case Registered Against Digvijay Singh: पूर्व CM दिग्विजय सिंह पर IPC की धाराओं में केस दर्ज

दिग्विजय सिंह के खिलाफ दो समुदायों में धार्मिक उन्माद फैलाने, फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल, पब्लिक में अफवाह फैलाने की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भोपाल में क्राइम ब्रांच पहुंचकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत की थी।

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh)ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा था कि क्या तलवार-लाठी लेकर धार्मिक स्थल पर झंडा लगाना उचित है! क्या खरगोन प्रशासन ने इजाजत दी थी। लेकिन, वो तस्वीर खरगोन या एमपी की न होकर मुजफ्फरपुर (बिहार) की थी। गलती का अहसास होते ही उन्होंने फौरन अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी। लेकिन, इस ट्वीट के बाद बीजेपी ने दिग्विजय को घेर लिया।

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह ही कार्रवाई के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि कि दंगाइयों के मकानों-दुकानों पर बुलडोजर चलते ही दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) का दर्द सामने आ गया है। वे साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के लिए फर्जी फोटो ट्वीट करने से नहीं चूक रहे। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी ट्विटर इंडिया को पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल सस्पेंड करने की मांग की है।

बीजेपी के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधि मंडल ने भी क्राइम ब्रांच में शिकायती आवेदन दिया था। इस आवेदन में दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। दिग्विजय सिंह के ट्वीट को बीजेपी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि दिग्विजय सिंह गलत जानकारी फैलाकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर शिवराज के कड़े तेवर: कहा- दंगा फैलाने की साजिश को बर्दाश्त नहीं करूंगा

इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गहरी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह प्रदेश में उन्माद फैलाना चाहते हैं। वह प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh)के सोशल मीडिया पर डाले गए फोटो और पोस्ट को लेकर उन पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया पर किए गए विवादित पोस्ट को अंतर्राष्ट्रीय साजिश का हिस्सा बताया। शर्मा ने कहा था दिग्विजय सिंह प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।