Cash Raining From: घर की पहली मंजिल से अचानक होने लगी नोटों की बरसात!

भीड़ पर गिरे लाखों रुपए, कोई नहीं समझ सका कि ऐसा क्यों हुआ!

1322

Cash Raining From: घर की पहली मंजिल से अचानक होने लगी नोटों की बरसात!

New Delhi : घर के ऊपर की मंजिल पर कोई पार्टी हो रही हो। बाहर लोगों की भीड़ जमा थी और अचानक ऊपर से पैसों की बरसात होने लगे, तो शायद इसे बड़ा चमत्कार ही माना जाएगा। ये कोई कहानी का हिस्सा नहीं, बल्कि सच्चाई है। लोग एक दूसरे के साथ खाना और डांस एन्जॉय कर रहे थे, तभी ऊपर से नोट बरसने लगे। इसके बाद लोग बरसते नोटों को लूटने लगे।

यह घटना चीन के अनहुई प्रांत के एक शहर की है। एक घर में पार्टी हो रही थी। वास्तव में यह एक जन्मदिन पार्टी थी। इस पार्टी में दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ आस-पास के लोग भी पार्टी के मजे ले रहे थे। जब सारे लोग घर के लॉन में जमा हुए, तभी ऊपर से नोट बरसने लगे। लोग कुछ समझ पाते, तब तक नोटों को लूटने वाले लोग उसे लूटने लगे।

पार्टी में शामिल एक मेहमान के मुताबिक, पार्टी में अचानक ऊपर से नोटों की बारिश होने लगे और फिर इसके बाद सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने सच्चाई भी बताई कि यह कैसे हुआ। असल में हुआ यह कि जिसके यहां पार्टी रखी गई थी, उसी परिवार के सदस्यों ने बालकनी से नोट उड़ाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि घर की पहली मंजिल से परिवार के सदस्यों ने नोट फेंकना शुरू किया।

इसके बाद भगदड़ मच गई और लोग पैसे लूटने लगे। इस घटना की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पार्टी में करीब 20 हजार युआन (लगभग ढाई लाख रुपए) उड़ाए गए। कई यूजर्स इस घटना पर खुश नजर नहीं आए, एक ने कमेंट किया कि पैसे देने ही थे, तो सम्मानजनक तरीके से देते! इस तरह अपमानजनक तरीके से नोट क्यों उड़ाए गए।