CBI’s Big Action: AAP सरकार के जाते ही DTC के 6 अधिकारी गिरफ्तार

515

CBI’s Big Action: AAP सरकार के जाते ही DTC के 6 अधिकारी गिरफ्तार

New Delhi: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की विदाई के साथ ही CBI ने बड़ा एक्शन लेते हुए दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद दिल्ली में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। अधिकारियों ने बताया कि CBI को दिल्ली परिवहन विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और वेरिफाई करने का फैसला लिया गया। शिकायतों के वेरिफिकेशन के क्रम में प्रथम दृष्टया दिल्ली परिवहन निगम में विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले, नतीजतन ये गिरफ्तारियां की गईं।