सामाजिक संस्था सक्षम का 16वां स्थापना दिवस मनाते हुए दिव्यांग जनों के साथ बांटी खुशियां!

308

सामाजिक संस्था सक्षम का 16वां स्थापना दिवस मनाते हुए दिव्यांग जनों के साथ बांटी खुशियां!

 

Ratlam : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार के संगठन सक्षम का 16वें स्थापना दिवस को संगठन के सदस्यों ने शहर के कालीकामाता मंदिर स्थित धर्मशाला में दिव्यांग बंधुओं के साथ मनाया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दिव्यांग बंधुओं का स्वागत किया गया तथा ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर व चिकित्सा सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रंगार श्रीवास्तव मुख्य (कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत), विशेष अतिथि आनंद चंदेलकर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी, अशोक जैन चौटाला अध्यक्ष सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत एवं सुश्री किरण पाटीदार प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश दिव्यांग मंच रहें। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व संत कवि सूरदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन करते हुए सक्षम गीत के साथ शुभारंभ किया गया।

सक्षम के जिलाध्यक्ष राजेश चौहान, अशोक जैन चौटाला, महेंद्र भारकुंदीया, नीरज परमार, संस्था सारथी की संचालिका एवम धीमहि प्रकोष्ठ की स्वाति सोलंकी, दृष्टिबाधित प्रकोष्ठ के हेमंत मूणत, डॉ. मुकेश पवार, सविता प्रकोष्ठ की पार्वती चौहान द्वारा अतिथियों का स्वागत किया।

स्वागत उद्बोधन में सक्षम जिलाध्यक्ष राजेश चौहान द्वारा गत वर्ष में दिव्यांग जनो के पुनर्वास और सशक्तिकरण हेतु की गई विभिन्न गतिविधियों का वाचन किया व विश्वास व्यक्त किया की जिला प्रशासन भी समय समय पर सहयोग प्रदान करेगा।

श्रीवास्तव ने दिव्यांग बंधुओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि जिले में दिव्यांग बंधुओं को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने व आधारकार्ड, युडीआईडी कार्ड बनाने हेतु शीघ्र ही स्थानीय स्तर पर शिविर लगाये जाएंगे तथा दिव्यांग जनो को सभी आवश्यक सहायता स्थानीय स्तर पर मिले इसके लिए जिला मुख्यालय पर हेल्पलाइन सेंटर भी शुरू किए जाएंगे।

IMG 20240624 WA0118

चंदेलकर ने कार्यक्रम में दिव्यांग बंधुओं की समस्याओं पर सुधार करने का आश्वासन दिया व कहा की दिव्यागंता प्रमाण पत्र व चिकित्सा सहायता में आ रही बाधाओं को दूर कर सरल बनाया जाएगा।

अशोक जैन चौटाला ने कहा कि सक्षम की गतिविधियों एवं सेवा कार्यों में आमजनों को जोड़ने के लिए संगठन का विस्तार किया जाएगा।

सक्षम के कार्यो पर चेतना प्रकोष्ठ के महेशचंद्र राठौर द्वारा बौद्धिक दिव्यांगजनो एवं मानसिक रोगियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने एवं दिव्यांगजनो को 12 सौ रुपए प्रतिमाह पेंशन दिए जाने के संबंध में प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

अतिथियों द्वारा निशक्तजन उदय सिंह पंवार को व्हील चेयर, लोकेश वाघमारे को ट्राईसाईकिल एवं वैष्णोधाम कुष्ठ बस्ती मोतीनगर एवं सविता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पार्वती बाई चौहान एवं मांगीलाल ठाकुर को कुष्ठरोग चिकित्सा सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर सक्षम जिला सहसचिव नीरज परमार, सक्षम कार्यकर्ता कमलेश जोशी, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश ओझा, राकेश निगम, गोलू भाई, निखिल शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेश चंद्र राठौड़ तथा आभार महेंद्र भरकुंदिया ने माना।