Census Preparation : जनगणना में पूछे जाएंगे 3 दर्जन सवाल, घर के सामान और सुविधा के अलावा भी बहुत से सवाल होंगे!

डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके होगी जनगणना!

293

Census Preparation : जनगणना में पूछे जाएंगे 3 दर्जन सवाल, घर के सामान और सुविधा के अलावा भी बहुत से सवाल होंगे!

 

 

New Delhi : देश में जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। तय तारीख से पहले राज्यों को तैयारी पूरी करनी है। इस चरण में सुख-सुविधाओं के सामानों की जानकारी ली जाएगी। केंद्र सरकार ने राज्यों को पत्र लिखकर इसके लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया गया। इस बार जनगणना दो चरणों में होगी।

IMG 20250630 WA0017

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने कहा कि अगले साल 1 अप्रैल से इसका पहला चरण शुरू होगा। इस चरण में लोगों से उनके घरों में वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सुख सुविधाओं की चीजों की लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए सेंसस (जनगणना) कमिश्नर और रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। इस बार मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके डिजिटल माध्यम से जनगणना कराई जाएगी।

शुरुआत सुख-सुविधा के सामानों की जानकारी से

पहले चरण में सूचीकरण किया जाएगा। इसमें लोगों की आवासीय स्थिति, संप्तित और सुख-सुविधा के सामानों की जानकारी ली जाएगी। जनगणना के दूसरे चरण में घर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक आर्थिक और अन्य जानकारियों इकट्ठी की जाएंगी। इसे पॉपुलेशन एन्यूमरेशन (पीई) कहा जाएगा। राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि तय तारीख से पहले सुपरवाइजर और अन्य जनगणना अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कामों का बंटवारा कर दिया जाए। यह काम जिला स्तर पर किया जाएगा।

इस बार जनगणना में जाति की जानकारी ली जाएगी

सरकार ने कहा कि इस बार जनगणना में जाति की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। जनगणना के कार्य के लिए 34 लाख सर्वे करने वाले और सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। ये लोग फील्ड का काम करेंगे। इसके अलावा 30 हजार जनगणना पदाधिकारियों को तैनात किया जाएगा। ये अधिकारी जनगणना के दौरान मिली जानकारी का डेटा तैयार करेंगे। इसके बाद इस जानकारी को डिजिटलाइज किया जाएगा।

हर घर में उपलब्ध सुविधाओं का ब्यौरा लिया जाएगा

ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर ने करीब तीन दर्जन सवाल तैयार किए हैं, जो जनगणना के दौरान लोगों से पूछे जाएंगे। इस सर्वे में हर शख्स से फोन, इंटरनेट, वाहन, रेडियो, टीवी, फ्रिज से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। इसके अलावा लोगों से यह भी पूछा जाएगा कि वे कौन सा अनाज खाते हैं और पीने के पानी का स्रोत क्या है। लोगों से शौचालय, पानी की निकासी, नहाने और रसोई से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी। लोगों को एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन की जानकारी भी देनी होगी।

घर में कितने लोग, कितने विवाहित

जानकारी के मुताबिक लोगों से यह भी पूछा जाएगा कि उन्होंने छत, दीवारों और फर्श पर कौन सी सामग्री का इस्तेमाल किया है। घर में कितने लोग रहते हैं। घर में कितने कमरे हैं। घर में कितने विवाहित दंपत्ति हैं। घर का मुखिया महिला है या पुरुष। 1 मार्च 2027 तक जनगणना का अंतिम चरण पूरा होना है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही एजेंसियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भारत में हर 10 साल में जनगणना करवाई जाती है। लेकिन, इस बार कोरोना की वजह से जनगणना में देरी हुई, जो अब शुरू होगी।