

CEO Arrested: जनपद CEO गिरफ्तार, महिला अध्यक्ष को फोन पर धमकी देने का मामला
कहा था – ‘गोली कहीं भी चल सकती है’…
सतना: अमरपाटन जनपद सीईओ और अध्यक्ष के बीच चल रहे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। CEO का महिला अध्यक्ष को धमकी देते ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें जनपद अध्यक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद आज पन्ना के देवेन्द्रनगर थाना अन्तर्गत राजधार के पास से उन्हें गिरफ़्तार किया है।
मध्यप्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन में जनपद अध्यक्ष व जनपद सीईओ के बीच चल रहा विवाद अब धमकियों तक पहुंच गया है। जनपद CEO ओपी अस्थाना ने महिला अध्यक्ष माया पांडेय को रात में फोन कर कहा कि गोली कही भी कभी भी चल सकती है। जिसका ऑडियो वायरल हो गया है।
इस धमकी के बाद अध्यक्ष माया पांडेय ने एसपी मैहर, कलेक्टर मैहर और जिला पंचायत CEO सतना से जनपद CEO ओपी अस्थाना की शिकायत भी की है।
ऑडियो वायरल हो गया है जिसमें जनपद CEO ओपी अस्थाना जनपद अध्यक्ष माया पांडेय को फोन कर उनके पति द्वारा इधर उधर शिकायत करने की बात कहते हुए कहा कि अगर दुश्मनी ही करनी है तो ठीक से की जाए। अभी अपन तो क्या है… अगर दुश्मनी करना है तो मुझे दिक्कत नहीं है। अब दुश्मनी में तो कुछ भी हो सकता है। कहीं गोली भी चल सकती है। कहीं भी कुछ भी हो सकता है। ठीक है न तो… वहां बता दीजिए….मेरी जिंदगी अगर बर्बाद करेंगे तो सामने वाले को मैं एकदम बर्बाद कर दूंगा। मुझे अपनी जिंदगी की परवाह नहीं है।
शिकायत के बाद आज पन्ना पुलिस ने CEO आस्थाना को गिरफ़्तार किया है। पन्ना जिले की जनपद गुनौर में भी CEO अस्थाना लंबे समय तक पदस्थ रहे।किसी कार्य के लिए पन्ना आ रहे थे तभी पुलिस में गिरफ़्तार किया।