CEO Transfers: MP में 9 जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के तबादले

823
CMO's Transfer List

CEO Transfers: MP में 9 जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के तबादले

भोपाल: राज्य शासन ने आज प्रदेश की 9 जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।
राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत ब्यावरा जिला राजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ईश्वर सिंह वर्मा को पंचायत राज संचालनालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

IMG 20240809 WA0176 IMG 20240809 WA0178 1

जनपद पंचायत कालापीपल जिला शाजापुर के सीईओ राजकुमार मंडल को जनपद पंचायत कालापीपल से ब्यावर, पराग पंथी सीईओ जनपद पंचायत राजगढ़ जिला राजगढ़ को जनपद पंचायत पाटी जिला बड़वानी, कुसुम मंडलोई सीईओ जनपद पंचायत सोनकच्छ जिला देवास को जनपद पंचायत सांवेर जिला इंदौर, अशोक कुमार शर्मा सीईओ जनपद पंचायत मुंगावली को जनपद पंचायत खेरलांजी जिला बालाघाट, आलोक प्रताप सिंह सीईओ जनपद पंचायत ईसागढ़ को जनपद पंचायत मुंगावली, शैलेंद्र सिंह जनपद पंचायत राघौगढ़ को अशोकनगर, ललित कुमार चौधरी पांढुर्णा से सबलगढ़ जिला मुरैना और राजेश कुमार गौर सबलगढ़ से पिछोर जिला शिवपुरी स्थानांतरित किए गए हैं।