मध्यप्रदेश विधानसभा की 4 समितियों में 10-10 सदस्य समेत सभापति नियुक्त, शेखावत बने लोक लेखा समिति के सभापति

287
Assembly Committees

मध्यप्रदेश विधानसभा की 4 समितियों में 10-10 सदस्य समेत सभापति नियुक्त, शेखावत बने लोक लेखा समिति के सभापति

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा की चार समितियों में सभापतियों की तैनाती कर दी गई है। ये सभी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है। सभी समितियों में सभापति के अलावा दस-दस सदस्य भी नियुक्त किए गए है।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अध्यक्ष ने विधानसभा की चार समितियों के निर्वाचन कराने की घोषणा की थी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इन चार समितियों का गठन किया जाना था। सभी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

लोक लेखा समिति में भवर सिंह शेखावत को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं इस समिति के सदस्यों में जयंत मलैया, मीना सिंह मांडवे, ओमप्रकाश धुर्वे, नागेन्द्र गुढ़, उषा बाबू सिंह ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, रीति पाठक, योगेश पंडाग्रे, संजय उइके, दिनेश जैन सदस्य बनाए गए है। सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति में अर्चना चिटनीस को सभापति बनाया गया है। इस समिति में कुंवर शिंह टेकाम, अशोक रोहाणी, बृजेन्द्र सिंह यादव, दिलीप सिंह पहिार, देवेन्द्र कुमार जैन, गायत्रीराजे पवा, सुशील कुमार तिवारी, फूलसिंह बरैया, नितेन्द्र सिंह राठौर और केशव देसाई को सदस्य बनाया गया है।

प्राक्कलन समिति में अजय विश्नोई को सभापति बनाया गया है। इस समिति में शैलेन्द्र जैन, रमेश मेंदोला, हरिशंकर खटीक, दिव्यराज सिंह, नीना वर्मा, सुदेश राय, आशीष शर्मा, नारायण सिंह पट्टा, राजेन्द्र भारती, देवेन्द्र सखवार को सदस्य बनाया गया है।

स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति में डॉ राजेन्द्र पांडेय को सभापति बनारया गया है। वहीं इस समिति में बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मालिनी गौड़, कमलेश प्रताप शाह, ललिता यादव, विष्णु खत्री, प्रदीप अग्रवाल, अभय मिश्रा,डॉ सतीश सिकरवार, सतीश मालवीय को सदस्य बनाया गया है।

सभापति सहित ये सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है और अब विधानसभा सचिवालय ने इनकी नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए है।