Chakka Jam at Collectorate : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर चक्का जाम किया!

कलेक्टर ने लताड़ लगाई 'लोगों को परेशान करने का अधिकार किसने दिया!'

843

Chakka Jam at Collectorate : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर चक्का जाम किया!

Indore : कलेक्ट्रेट चौराहे पर करीब दो हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज चक्का जाम किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। उनकी प्रमुख मांग वेतन वृद्धि और नियमितीकरण है। कलेक्टर ने चक्का जाम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाई लताड़ लगाई।

उन्होंने कहा कि चक्का जाम करके लोगों को परेशान करने का अधिकार किसने दिया। कलेक्टर ने चक्का जाम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की बात भी कही।

पिछले 19 दिनों से अपनी 5 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकर्तओ ने कलेक्टर कार्यालय से लेकर हेमू कालानी चोराहे तक काले कपड़े पहनकर मानव श्रंखला बनाई और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश वक्त किया। दरअसल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर हैं।

आज उनके सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सड़कों पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। प्रदेश की करीब सवा लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिछले 19 दिनों से काम बंध हड़ताल पर है और अपनी मांगे मनवाने के लिए संघघर्ष कर रही हैं।
चक्का जाम हटवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

महिला पुलिस नहीं होने के कारण 2 घंटे तक चक्का जाम जारी रहा। वाहन चालक परेशान होते रहे। प्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कुछ दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर भी इन महिलाओं के बीच पहुंची और इन्हें आश्वासन दिया था। पर, अभी तक कुछ नहीं हुआ। आज विरोध स्वरुप इन कार्यकताओ ने काली साड़ियां पहनकर, काली पट्टी बांधकर विरोध किया।

देखिये वीडियो-