Champhai Govt in Jharkhand : चंपई सोरेन को राज्यपाल ने झारखंड में सरकार बनाने का न्योता दिया!

47 विधायकों के समर्थन के दावे और 43 विधायकों की साइन का समर्थन पत्र सौंपा!

447

Champhai Govt in Jharkhand : चंपई सोरेन को राज्यपाल ने झारखंड में सरकार बनाने का न्योता दिया!

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जगह चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। चंपई की तरफ से राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। उन्हें राजभवन की तरफ से सरकार बनाने का न्योता मिल गया। चंपई ने गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की उन्होंने 47 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तारीख का ऐलान शुक्रवार को किया जाएगा। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से ऐन वक्त पहले चंपई सोरेन को महागठबंधन विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद चंपई ने गुरुवार को राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा। राज्यपाल से मिलने से पहले उन्होंने विधायकों की गिनती भी करवाई. इसके बाद 5 विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने गए।

चंपई सोरेन ने राज्यपाल को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद ही उनके नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया गया है। सोरेन ने लिखा कि हमने 47 विधायकों के समर्थन के दावे और 43 विधायकों की साइन का समर्थन पत्र आपको सौंपा है। 43 विधायक बुधवार को राजभवन के गेट के बाहर भी खड़े थे। पिछले 18 घंटे से राज्य में कोई सरकार नहीं है, इससे असमंजस की स्थिति है। इसलिए आग्रह है कि सरकार बनाने के लिए हमें बुलाया जाए।

चंपई के पास नहीं है बहुमत

भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि JMM के 48-49 विधायक हैं, लेकिन वो सिर्फ 42-43 का ही सिग्नेचर ले पाए। सीता सोरेन, रामदास सोरेन बैठक में नहीं थे। कांग्रेस के कई नेता बैठक में नहीं थे। मुझे लगता है कि उनके पास MLA नहीं है चंपई सोरेन के पास बहुमत नहीं है।