Chandipura Virus: चांदीपुरा वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार, MP में अभी तक एक भी मामला नहीं- Dy CM शुक्ल

704

Chandipura Virus: चांदीपुरा वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार, MP में अभी तक एक भी मामला नहीं- Dy CM शुक्ल

भोपाल: उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चांदीपुरा वायरस की स्थिति पर सतत नज़र रखी जा रही है। हम स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

शुक्ल ने कहा कि अभी तक मध्यप्रदेश में चांदीपुरा वायरस का कोई मामला नहीं पाया गया है। हम आईडीएसपी पोर्टल पर सभी विवरण अपडेट कर रहे हैं। हमारे पास वायरस की पहचान के लिए सभी आवश्यक उपकरण और सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

Dy CM ने कहा कि चांदीपुरा वायरस एईएस (एक्यूट एन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम) के कारणों में से एक है। हम स्थिति के अनुसार केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे ताकि इस पर नियंत्रण रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।