Chandragrahan: देश के अनेक हिस्सों में आज चंद्रग्रहण: जानिए इंदौर और भोपाल में इसका समय

खगोल विज्ञान संचार से जुड़े एस्ट्रोनामर रमित मनवानी ने साझा किए चंद्रग्रहण से जुड़े रोचक तथ्य

1178

Chandragrahan: देश के अनेक हिस्सों में आज चंद्रग्रहण: जानिए इंदौर और भोपाल में इसका समय

 

भोपाल:: देश के अनेक हिस्सों में आज चंद्रग्रहण दिखाई देगा। राजधानी भोपाल में इसका समय शाम 5:38 और इंदौर में 5.43 से रहेगा।करीब सवा छह बजे तक इसके स्पष्ट दर्शन होंगे। यह आंखों के लिए बिना किसी विशेष सुरक्षा प्रबंध के देखा जा सकता है ।

चंद्रग्रहण की उज्जवलता पूर्ण चंद्र से भी कम रहेगी। यह तथ्य पुणे के एस्ट्रोनॉमर्स ग्रुप के सदस्य और विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान की विशेषताएं बताने वाले युवा एस्टोनामर रमित मनवानी ने उजागर किया। रमित ने बताया कि चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहा जाता है जब चन्द्रमा, पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में होते हैं।

रमित ने बताया कि चंद्रमा के इस रूप को “ब्लड मून” भी कहा जाता है, क्योंकि चंद्रग्रहण के समय चंद्रमा एकदम काला न दिखाई देकर धुंधला लाल या ताम्बे के रंग का दिखाई देता है।

चंद्रमा के रेडिश दिखने का कारण है रेले स्कैटरिंग। चंद्रमा की यह अवस्था अर्थात रेले स्कैटरिंग फिजिक्स के कॉनसेप्ट के कारण है। इस कॉनसेप्ट के मुताबिक ग्रहण के समय पृथ्वी के वायुमंडल से केवल अपवर्तित प्रकाश ही चंद्रमा तक पहुंचता है। उस प्रकाश में लाल वेवलेंथ छनकर चंद्रमा पर दिखाई देती है।

WhatsApp Image 2022 11 08 at 7.02.06 AM 1

रमित ने बताया कि हमें सूर्यास्त के समय सूर्य इसलिए ही लाल नजर आता है। यही स्थिति चंद्रमा के साथ होती है। चंद्रमा कितना लाल दिखाई देगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वातावरण में कितना प्रदूषण है या कितने बादल छाए हुए हैं। चन्द्रग्रहण को, सूर्यग्रहण के विपरीत, आँखों के लिए बिना किसी विशेष सुरक्षा के देखा जा सकता है, क्योंकि चन्द्रग्रहण की उज्ज्वलता पूर्ण चन्द्र से भी कम होती है। इस खगोलीय गतिविधि के प्रति नागरिकों में जिज्ञासा देखी जा रही है।

WhatsApp Image 2022 11 08 at 7.05.07 AM

रमित कौन हैं

रमित मनवानी मूलतः भोपाल निवासी हैं। मैनिट भोपाल से एम बी ए रमित ने बी टेक भी किया है। बुदनी के वर्धमान टेक्सटाइल से जॉब स्टार्ट किया।फिर बजाज फिनसर्व,टी सी एस के लिए सेवाएं दी हैं। रमित बंगलौर, मुम्बई और पुणे में हजारों विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान की रोचक बातों को निरंतर साझा करते रहे हैं।अभी भी पुणे के सीनियर्स एस्ट्रोनेमर्स से जुड़े हैं। समय समय पर रमित ने कई अवार्ड हासिल किए है।

देव दीपावली के चंद्रग्रहण का नजारा टेलिस्कोप से देखने और इस विज्ञान से जुड़े वैज्ञानिक तथ्य रमित आज भी सबसे शेयर कर रहे हैं।

चंद्र ग्रहण समय

भोपाल : शाम 5:38 से 6:19
इंदौर : 5:43 से 6:19
पुणे : 5:59 से 6:18